Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »यमुना की लहरों पर करें 'गरुड़' की सवारी - नयी क्रूज सेवा शुरू, जानिए कहां से कहां तक और किराया!

यमुना की लहरों पर करें 'गरुड़' की सवारी - नयी क्रूज सेवा शुरू, जानिए कहां से कहां तक और किराया!

यमुना नदी में करें गरुड़ की सवारी। सुनने में थोड़ा अटपटा लगा न। भगवान विष्णु के वाहन गरुड़, जिनके बारे में पौराणिक मान्यता है कि उन्हें यमुना नदी में प्रवेश की अनुमति नहीं थी। फिर ऐसा कैसे संभव हो सकता है कि यमुना नदी में गरुड़ की सवारी की जा सकें वो भी भगवान नहीं बल्कि आम लोगों के लिए! दिमाग पर ज्यादा जोर न डालिए...हम आपको इसका उत्तर बताते हैं।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन से उत्तर प्रदेश में यमुना नदी में विशेष क्रूज सेवा की शुरुआत की गयी है।

yamuna cruise service garuda

कहां और कितना होगा किराया? आइए जान लेते हैं :-

मथुरा-वृंदावन में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने नदी क्रूज सेवा की शुरुआत की है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार करोड़ों रुपए की लागत से बने इस क्रूज में हाईटेक सुविधाओं के साथ लजीज स्नैक्स का आनंद उठाते हुए लोग यमुना नदी में सैर का लाभ उठा सकेंगे। इस क्रूज का नाम 'गरुड़' रखा गया है। यह क्रूज सेवा पीपीपी मॉडल यानी प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप के तहत मथुरा क्रूज लाइन की तरफ से शुरू की गयी है। 'गरुड़' क्रूज के निर्माण की लागत करीब 2 करोड़ रुपए बतायी जाती है।

कहां से कहां तक चलेगा 'गरुड़'

वृंदावन के केशी घाट से इस क्रूज को ट्रायल के लिए यमुना में उतारा गया था। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार वृंदावन से गोकुल तक 'गरुड़' क्रूज से सफर किया जा सकेगा। क्रूज के अंदर से लोग यमुना नदी के शानदार नजारों का आनंद उठा सकेंगे। इसके लिए क्रूज में पारदर्शी शीशे लगाए गये हैं।

क्रूज के अंदर एसी, टीवी, पंखे आदि भी लगाए गये हैं ताकि लोगों को किसी प्रकार की समस्याएं न हो। वृंदावन से गोकुल तक का सफर तय करने में क्रूज को 45 मिनट का समय लगेगा। मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल इसे बंगाली घाट से चलाने की योजना बनायी गयी है।

mathura cruise service garuda

कितना होगा किराया

मिली जानकारी के अनुसार 3 शिफ्ट में क्रूज 'गरुड़' का संचालन यमुना नदी की किया जाएगा। 45 मिनट के इस सफर के लिए पर्यटकों को ₹450 का किराया देना होगा, जिसमें स्नैक्स भी शामिल होगा। अगर कोई पर्यटक बिना स्नैक्स के क्रूज की सवारी करना चाहते हैं तो उन्हें मात्र ₹350 का किराया देना होगा। यह क्रूज 125 सीटर है। जिस स्थान से पर्यटकों को क्रूज पर सवार करवाया जाएगा, सफर पूरा करने के बाद उसी स्थान पर लोगों को क्रूज से उतारा जाएगा।

क्रूज में लगे टीवी पर भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का नाट्य रुपांतरण दिखाया जाएगा। इसके अलावा क्रूज में एक गाइड भी होगा जो कृष्ण लीला से संबंधित विभिन्न जगहों और उनके स्थलों के बारे में पर्यटकों को जानकारी देता रहेगा। बताया जाता है कि जल्द ही क्रूज में लोक कलाकारों के विशेष कार्यक्रम भी करवाए जाएंगे।

क्रूज में क्या-क्या मिलेगा स्नैक्स

एलकेमी समूह की कंपनी मथुरा क्रूज लाइन प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ राहुल शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि ₹450 के टिकट पर स्नैक्स का डिब्बा दिया जाएगा, जिसमें समोसा, एक मीठाई, ड्रिंक, पानी और सैंडवीच आदि होगा। पर्यटकों की विशेष मांग पर क्रूज में मैगी, लस्सी और दूसरे स्नैक्स भी तैयार किये जाएंगे लेकिन उसके लिए उन्हें अलग शुल्क देना पड़ेगा।

More News

    Read more about: mathura vrindavan travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+