Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »गाज़ियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से बैंगलोर, कोलकाता, चेन्नई और गोवा के लिए सीधी उड़ान

गाज़ियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से बैंगलोर, कोलकाता, चेन्नई और गोवा के लिए सीधी उड़ान

अगर आप दिल्ली-NCR या गाज़ियाबाद के आसपास रहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। गाज़ियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 4 शहरों के लिए सीधी उड़ान की घोषणा की है। इसके साथ ही एयर इंडिया एक्सप्रेस पहला एयरलाइंस बन गया है जो NCR के दो 2 एयरपोर्ट, गाज़ियाबाद और दिल्ली से उड़ानों का संचालन कर रहा है।

एयर इंडिया एक्सप्रेस गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से बैंगलोर, गोवा, कोलकाता और चेन्नई की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू करने वाली है। मिली जानकारी के अनुसार 1 अगस्त 2024 से इन उड़ानों को शुरू किया जाएगा।

air india express direct flight from ghaziabad to kolkata goa bangalore and chennai

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सप्ताह में लगभग 280 से अधिक उड़ानों का संचालन एयर इंडिया एक्सप्रेस विभिन्न शहरों के लिए करता है। अब गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से एयर इंडिया एक्सप्रेस सप्ताह में 28 उड़ानों का संचालन करेगा। इन उड़ानों की बुकिंग एयर इंडिया एक्सप्रेस के वेबसाइट, मोबाइल ऐप अथवा अन्य फ्लाइट टिकट बुकिंग ऐप के माध्यम से की जा सकती है।

इन उड़ान सेवाओं के शुरू होने के बाद पश्चिमी यूपी, उत्तराखंड और हरियाणा के अन्य शहरों से आने वाले यात्रियों को सुविधा होगी। उन्हें दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर नहीं जाना होगा, गाज़ियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से ही वे अपने गंतव्य के लिए उड़ान ले सकेंगे। नयी सेवाओं के शुरू होने के बारे में हिंडन एयरपोर्ट के प्रबंध निदेशक आलोक सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमारा मानना है कि हिंडन से हमारी उड़ान सेवाओं की शुरुआत से दिल्ली एनसीआर, जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा के यात्रियों को सुविधा होगी। नयी सेवाएं सुविधाजनक विकल्प प्रदान करते हुए दिल्ली एनसीआर की सेवा करने वाले प्राथमिक एयरपोर्ट से हमारे संचालन को पूरक बनाएंगी।

कब से शुरू होगी सीधी उड़ान?

  • गाजियाबाद से बैंगलोर - 1 अगस्त 2024
  • गाजियाबाद से कोलकाता - 12 अगस्त 2024
  • गाजियाबाद से गोवा - 12 अगस्त 2024
  • गाजियाबाद से चेन्नई - 20 अगस्त 2024

गाजियाबाद से बैंगलोर, कोलकाता और गोवा की सीधी उड़ान की समय सारणी :

कहां से कहां तक डिपार्चर अराइवल कब
बैंगलोर हिंडन 05.10 08.00 दैनिक
हिंडन बैंगलोर 8.30 11.20 दैनिक
बैंगलोर हिंडन 11.55 14.45 दैनिक
बैंगलोर हिंडन 15.15 18.05 दैनिक
कोलकाता हिंडन 07.10 09.30 दैनिक
हिंडन गोवा 10.00 12.45 दैनिक
गोवा हिंडन 13.15 15.55 दैनिक
हिंडन कोलकाता 16.25 18.45 दैनिक

*मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के आधार पर
**गाजियाबाद से चेन्नई की सीधी उड़ानों से संबंधित जानकारी अभी तक नहीं मिल सकी है।

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से एयर इंडिया एक्सप्रेस अपने नेटवर्क में भुवनेश्वर, कालीकट, कन्नूर, कोच्चि, हैदराबाद, इंफाल, बागडोगरा, मैंगलोर, मुंबई, पुणे और तिरुवनंतपुरम के लिए भी उड़ान सेवाओं को शुरू करेगी।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+