Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» गाजियाबाद

गाजियाबाद पर्यटन: शॉपिंग के लिए विख्यात

18

गाजियाबाद की पहचान उत्तरप्रदेश के प्रवेश द्वार के रूप में है। इसकी सीमा दिल्ली से लगती है। इस औद्योगिक शहर का नाम इसके संस्थापक गाजी उद्दीन के नाम पर पड़ा। वह एक मुगल मंत्री के बेटे थे और तब इस शहर को गाजीउद्दीन नगर के नाम से जाना जाता था। बाद में इस नाम को छोटा कर गाजियाबाद कर दिया गया

हिंडन नदी से 1.5 किमी पूर्व में बसा गाजियाबाद औद्योगिक दृष्टि से काफी समृद्ध है। यहां रेल इंजन रख-रखाव और निर्माण, रक्षा उपकरण निर्माण, कांच के बर्तन, टेक्सटाइल्स, मिट्टी के बर्तन और पेंट आदि के कई कारखाने हैं। देश की राजधानी दिल्ली से काफी निकट होने के कारण यह शहर तेजी से बड़े-बड़े मॉल और शापिंग सेंटर का गढ़ बनता जा रहा है।

गाजियाबाद के कई मॉल और शॉपिंग सेंटर दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों से लोगों को अपनी ओर खींच रहे हैं। गाजियाबाद शहर गाजियाबाद जिले का ही एक हिस्सा है।

गाजियाबाद और आसपास के पर्यटन स्थल

शॉपिंग मॉल और मल्टीप्लेक्स के अलावा गाजियाबाद के आसपास कई ऐसे कस्बे और गांव हैं, जहां आप घूमने जा सकते हैं। ऐसा ही एक गांव है अजरारा, जो कि मेरठ जिले के खरखोदा मंडल में स्थित है। इसी गांव के नाम पर तबला वादन की अजरारा शैली का नामकरण हुआ है।

डसना भी एक जानामाना शहर है, जो कि किलों के लिए प्रसिद्ध है। इसके अलावा आप धौलाना भी घूम सकते हैं, जिसका मुख्य आकर्षण सती मलिंदी देवी का मंदिर है और यहां हर साल एक मेले का आयोजन किया जाता है। फरीदनगर की स्थापना मुगल बादशाह अकबर ने की थी, जो आज विशाल लोहे के गेट से घिरे ‘गढ़ी बल्लोचन’ के लिए प्रसिद्ध है। यहीं पास में ही एक जामा मस्जिद भी है।

हापुड़ पवित्र जगह ‘गढ़मुक्तेश्वर’ के लिए जाना जाता है, जहां हर साल लाखों श्रद्धालू तीर्थयात्रा के लिए आते हैं। आप यहां लोनी का भी भ्रमण कर सकते हैं, जो कि एक प्रचीन हनुमान मंदिर के लिए विख्यात है। इसके अलावा जलालाबाद भी एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल है, जिसके बारे में कहा जाता है कि भगवान परशुराम का जन्म यहीं हुआ था।

पर्यटन की दृष्टि से एक और रोचक शहर है मोदीनगर। इस शहर का नामकरण भारत के एक प्रसिद्ध व्यवसायिक घराने के नाम पर किया गया है। मोहन नगर एनसीआर का एक उभरता हुआ शहर है, जो स्कूल, अस्पताल और अन्य सुविधाओं से सुसज्जित है। मुरादनगर तीन प्रमुख संस्थान के लिए जाना जाता है और यहां भारतीय सशस्त्र बल के सामग्री का निर्माण किया जाता है। और अंत में है दादरी जो कि तकनीक और नवीनतम सुविधाओं के साथ एक उभरता हुआ शहर है।

गाजियाबाद घूमने का सबसे अच्छा समय

चूंकि यह दिल्ली से काफी नजदीक है, इसलिए यहां की जलवायु दिल्ली जैसी ही है। राजस्थान में चलने वाली धूल की आंधी और हिमालय व गढ़वाल की पहाड़ियों में होने वाली बर्फबारी से यहां का वातावरण प्रभावित होता है।

गाजियाबाद घूमने का सबसे अच्छा समय नवंबर से अप्रैल का होता है, क्योंकि इस दौरान यहां का मौसम काफी सुहाना होता है।

कैसे पहुंचे

गाजियाबाद हवाई, रेल और सड़क मार्ग से अच्छे से जुड़ा हुआ है। इसलिए यहां पहुंचना कोई समस्या नहीं है।

 

गाजियाबाद इसलिए है प्रसिद्ध

गाजियाबाद मौसम

घूमने का सही मौसम गाजियाबाद

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें गाजियाबाद

  • सड़क मार्ग
    सड़क मार्ग से गाजियाबाद दिल्ली और उत्तरप्रदेश के अन्य शहरों से अच्छे से जुड़ा हुआ है। शहर में दिल्ली ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन की बसें, यूपीएसआरटीसी बसें, निजी बसें, टैक्सी और अन्य राज्य परिवहन निगम की बसें चलती हैं।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    गाजियाबाद रेलवे स्टेशन शहर के बीचों-बीच स्थित है। तेज चलने वाली ईएमयू ट्रेन गाजियाबाद को भारत के अन्य शहरों से जोड़ती है।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    गाजियाबाद का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी नेशनल एयरपोर्ट है। यहां से गाजियाबाद 45 किमी दूर है और वहां पहुंचने के लिए आप मेट्रो या कैब का सहारा ले सकते हैं।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
30 Mar,Mon
Return On
31 Mar,Tue
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
30 Mar,Mon
Check Out
31 Mar,Tue
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
30 Mar,Mon
Return On
31 Mar,Tue