Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Airport News : सूरत बना International एयरपोर्ट, दिल्ली-अयोध्या ज़ूम एयरलाइंस फ्लाइट शुरू

Airport News : सूरत बना International एयरपोर्ट, दिल्ली-अयोध्या ज़ूम एयरलाइंस फ्लाइट शुरू

गुजरात के सूरत एयरपोर्ट को सीविल एविएशन की तरफ से 'इंटरनेशनल एयरपोर्ट' घोषित किया गया है। यह अहमदाबाद के बाद गुजरात का दूसरा सबसे व्यस्ततम एयरपोर्ट है। वहीं दूसरी तरफ अयोध्या के लिए दिल्ली से जूम एयरलाइंस की नयी उड़ान सेवा को शुरू किया गया है। खास बात है कि घरेलु एयरलाइंस कंपनी जूम एयरलाइंस ने करीब 4 साल बाद आसमान में फिर से अपने पंख फैलाये हैं।

surat airport new terminal

सूरत बना इंटरनेशनल एयरपोर्ट

सूरत को इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा देने की सिफारिश केंद्रीय कैबिनेट ने पिछले साल दिसंबर में ही दी थी। 30 जनवरी 2024 को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में सूरत को इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा दे दिया गया है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस फैसले से सूरत से हीरा और कपड़ों का आयात-निर्यात कराने वाले व्यापारियों को सबसे अधिक फायदा होगा।

साथ ही विदेशों से आने वाले यात्रियों को सूरत एयरपोर्ट के इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन जाने से काफी सुविधा होगी। उम्मीद की जा रही है कि इस कदम से अर्थव्यवस्था को काफी हद तक मदद मिल सकती है। सूरत एयरपोर्ट तत्काल प्रभाव से इंटरनेशनल एयरपोर्ट घोषित किया गया है।

surat airport

पिछले महीने नये टर्मिनल का हुआ उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले महीने ही सूरत एयरपोर्ट के नये टर्मिनल का उद्घाटन किया था। इसकी खासियतें निम्न हैं :

  • ₹353 करोड़ की लागत से सूरत एयरपोर्ट पर नये टर्मिनल का निर्माण हुआ है।
  • इस टर्मिनल पर टाइप 'C' विमान भी उतर सकेंगी।
  • विमानों के आवागम और यहां से होकर यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या के आधार पर यह गुजरात का दूसरा सबसे व्यस्त एयरपोर्ट है।
  • दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, चेन्नई, बैंगलोर, हैदराबाद समेत कुल 14 घरेलु शहरों से जुड़ा हुआ है।
  • हर सप्ताह सूरत एयरपोर्ट से होकर लगभग 252 यात्री यात्रा करते हैं।
  • 770 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है।
  • सूरत इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सबसे पहले दिसंबर 2023 से एयर इंडिया ने दुबई के लिए विमान सेवा शुरू की थी।

फिर से शुरू हुआ जूम एयरलाइंस

दिल्ली से अयोध्या जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए जूम एयरलाइंस ने दिल्ली-अयोध्या फ्लाइट सेवा की शुरुआत की है। बता दें, घरेलु उड़ान कंपनी जूम एयरलाइंस ने लगभग 4 सालों बाद फिर से अपनी उड़ान सेवाओं को शुरू किया है। 31 जनवरी 2024 से जूम एयरलाइंस की दिल्ली-अयोध्या विमान सेवा शुरू कर दी गयी है।

flight airport

जानकारी के अनुसार फिलहाल जूम एयरलाइंस की बॉम्बाइडर CRJ200ER फ्लाइट का संचालन दिल्ली से अयोध्या के बीच किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वर्तमान में एयरलाइंस के पास कुल 5 बॉम्बाइडर CRJ200ER फ्लाइट हैं, जिसमें हर एक में 50 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था है। सप्ताह में 3 दिनों के लिए दिल्ली से अयोध्या के बीच यह उड़ान सेवा शुरू की गयी है। बताया जाता है कि धीरे-धीरे दूसरे शहरों से भी जूम एयरलाइंस अपनी उड़ान सेवाएं शुरू करेगा।

बता दें, साल 2017 में जूम एयरलाइंस ने पहली बार उड़ान भरी थी। लेकिन जूलाई 2018 में डायरेक्टर जनरल ऑफ सीविल एविएशन (DGCA) ने इसके एयर ऑपरेटर्स सर्टिफिकेट को किन्हीं कारणों से सस्पेंड कर दिया था। बाद में DGCA ने अगस्त 2023 में इसकी उड़ान सेवाओं को फिर से शुरू करने की अनुमति दी थी। आखिरकार जूम एयरलाइंस की पहली उड़ान अवधपुरी अयोध्या और राजधानी दिल्ली के बीच जनवरी 2024 से शुरू हो गयी।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+