Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Northeast को मिली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस, जानिए कितना लगेगा समय और किराया

Northeast को मिली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस, जानिए कितना लगेगा समय और किराया

हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी, हावड़ा-पुरी के बाद पश्चिम बंगाल से तीसरी और नॉर्थईस्ट राज्यों से पहली वंदे भारत एक्सप्रेस न्यू जलपाईगुड़ी-गुवाहाटी के बीच शुरू हो रही है। 29 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए इसका उद्घाटन करने वाले हैं। हालांकि इसकी रेगुलर सर्विस 31 मई से शुरू हो जाएगी। यह देश का 19वीं वंदे भारत एक्सप्रेस होगी।

Vande Bharat

आइए न्यू जलपाईगुड़ी-गुवाहाटी वंदे भारत एक्सप्रेस के बारे में खास बातें जानते हैं :

  • नॉर्थईस्ट राज्यों और असम में चलने वाली यह पहली सेमी हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस होगी जो असम के गुवाहाटी से पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी (Njp) के बीच चलेगी।
  • गुवाहाटी-Njp के बीच इस ट्रेन का उद्घाटन 29 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे लेकिन इसकी रेगुलर सर्विस 30 मई से शुरू होगी।
  • मंगलवार को छोड़कर गुवाहाटी-Njp वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में 6 दिन चलेगी।
Vande Bharat Express
  • न्यू जलपाईगुड़ी से गुवाहाटी के बीच की दूरी तय करने में सेमी हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस को करीब 5 घंटा 30 मिनट का समय लगेगा जबकि इस रुट पर चलने वाली अब तक सबसे तेज ट्रेन डिब्रुगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को यह दूरी तय करने में 6 घंटा 30 मिनट का समय लगता है।
  • गुवाहाटी-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस गुवाहाटी से शाम को 4.30 बजे खुलेगी जो न्यू जलपाईगुड़ी रात को 10 बजे पहुंचेगी।
  • वहीं न्यू जलपाईगुड़ी-वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 11.40 बजे न्यू जलपाईगुड़ी से खुलेगी जो शाम को 6.10 बजे गुवाहाटी पहुंचेगी।
  • न्यू जलपाईगुड़ी से गुवाहाटी के बीच यह ट्रेन लगभग 411 किमी की दूरी तय करेगी।
  • रास्ते में यह ट्रेन न्यू कुचबिहार, न्यू अलिपुरदुआर, न्यू बोंगाईगांव और कामाख्या में रुकेगी।
  • गुवाहाटी-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस अधिकतम 160 किमी की रफ्तार पटरियों पर दौड़ेगी।
  • संभावना व्यक्त की जा रही है कि इस ट्रेन के एसी चेयरकार का किराया 1,065 रुपये और एग्जिक्यूटिव चेयरकार का किराया 1,890 रुपये हो सकता है।
  • उम्मीद की जा रही है कि इस ट्रेन के शुरू होने की वजह से आईटी पेशेवर, छात्रों, पर्यटकों और कामाख्या जाने वाले तीर्थ यात्रियों को सुविधा होगी।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+