Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »रक्षाबंधन का बहनों को तोहफा, मुफ्त में करेंगी बस में सफर

रक्षाबंधन का बहनों को तोहफा, मुफ्त में करेंगी बस में सफर

30 अगस्त को देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। सुबह-सुबह अपने भाई को राखी बांधने के लिए बहनें इस दिन निकल पड़ेंगी। रक्षाबंधन का दिन हो और बहनों को कोई तोहफा ना दिया जाए ऐसा कैसे हो सकता है। सिर्फ उनके भाई ही नहीं बल्कि कई राज्य सरकारों की तरफ से भी बहनों के लिए राखी का तोहफा अनाउंस किया गया है।

rakhi shopping

राखी के तोहफे में बहनों के लिए मुफ्त बस सेवाओं की घोषणा की गयी है। हरियाणा रोडवेज ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए मुफ्त बस की घोषणा कर दी है।

हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को राज्य की सभी रोडवेज बसों में यात्रा करते समय कोई किराया नहीं देना पड़ेगा। मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त बस सेवा प्रदान करने के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। यह सुविधा पिछले साल भी महिलाओं को दी गयी थी। महिलाएं सिर्फ अकेली ही नहीं बल्कि उनके साथ यात्रा कर रहे 15 साल तक के बच्चों का भी हरियाणा रोडवेज की बसों में कोई किराया नहीं लगेगा।

rakhi free gift

हरियाणा में रक्षाबंधन पर मुफ्त बस सेवा की यह सुविधा 29 अगस्त को दोपहर 12 बजे से लेकर 30 अगस्त को रात 12 बजे तक दी जाएगी। यानी बहनें अगर रक्षाबंधन की खरीदारी करने या रक्षाबंधन से एक दिन पहले अपने भाई के घर जाने के लिए 29 अगस्त की दोपहर या शाम को बाहर जाती हैं, तब भी उनका किराया नहीं लगेगा।

वहीं उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से पिछले साल ऐसी ही सुविधा बहनों को दी गयी थी। इसलिए संभावना जतायी जा रही है कि इस साल भी राज्य सरकार ऐसी सुविधा की घोषणा करेगी। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के सड़क परिवहन निगम के क्षेत्रिय प्रबंधक केसरी नंदन ने कहा है कि इस बार भी 29 अगस्त से 30 अगस्त तक महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा की सुविधा दी जाएगी।

rakhi tie

बताया जाता है कि इस बाबत राज्य सरकार तैयारी शुरू कर चुकी है। आधिकारिक आदेश मिलते ही विज्ञप्ति भी जारी कर दी जाएगी। रक्षाबंधन के दिन बसों में भीड़ भी काफी ज्यादा बढ़ जाती है, जो महिलाओं के लिए परेशानी का कारण बनता है। इसलिए जो बसें खराब होकर खड़ी हैं, उन्हें ठीक करवाने का काम भी जारी है।

इसका मतलब यह हुआ कि इस बार बहनों के लिए भाईयों के साथ-साथ राज्य सरकारें भी रक्षाबंधन का दिन काफी खास बनाने की कोशिशों में जुट चुका है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+