नूह शहर हरियाणा के मेवात जिले में स्थित है और दिल्ली अलवर राजमार्ग पर बसा है। यह शहर नमक के व्यापार के कारण घसेरा के राजा बहादुर सिंह के काल में प्रतिष्ठित हुआ जो पड़ोसी गांवों में निर्मित किया जाता था। नूह के आस पास 14 वीं सदी में बनी कई ऐतिहासिक इमारतें हैं जो आज खंड़हर बन चुकी हैं। घसेरा के राजा बहादुर सिंह के काल दौरान, यह शहर नमक का प्रमुख व्यापारिक केंद्र था।
नूह के आस पास के पर्यटक स्थल
धार्मिक स्थलों के साथ मौजूद प्राचीन अवशेष इस स्थान के मुख्य आकर्षण है। हिलता मीनार प्राचीन वास्तुकला का एक उत्कृष्ट नमूना है और नूह के मुख्य आकर्षणों में से एक है। चूई माई तालाब या टैंक में बनी छतरी लाल बलुआ पत्थर का प्रमाण है, इसके ऊपर सुंदर पुष्प की नक्काशियां की गई हैं। नल्लद में एक प्राकृतिक जलाशय है, जो नूह से 2 कि.मी दूर और अरावली पहाड़ियों के पास स्थित एक छोटा सा गांव है।
इस जलाशय की दिलचस्प बात यह है कि इस में से पानी निरंतर बहता रहता है और यह अरावली पहाड़ियों की चट्टानों में स्थित है। यहां एक शिव मंदर भी है जो इस जिले के अल्पसंख्यक हिंदुओं के लिए एक धार्मिक महत्वता का स्थान है। यह भी माना जाता है कि अपने लंबे निर्वासन काल दौरान पांड़व यहां रुके और उन्होंने इस जलाशय के पानी को भी पिया।
नूह जाने के लिए सबसे अच्छा समय
सितंबर और नवंबर महीने का समय नूह की यात्रा के लिए बहुत अच्छा है क्योंकि इस समय यहां का वातावरण बहुत मधुर बना रहता है।
कैसे पहुंचे नूह
नूह रेल और रोड़ मार्ग द्वारा अपने आस पास के शहरों से जुड़ा हुआ है, गुड़गांव रेलवे जंक्शन इस शहर का सबसे नजदीकी रेलवे जंक्शन है, जो केवल 45 कि.मी की दूरी पर स्थित है।



Click it and Unblock the Notifications