Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »खुशखबरी! NCR के इस टोल प्लाजा को किया जा रहा है बंद, बिना टोल टैक्स चुकाएं ही आ-जा सकेंगी गाड़ियां

खुशखबरी! NCR के इस टोल प्लाजा को किया जा रहा है बंद, बिना टोल टैक्स चुकाएं ही आ-जा सकेंगी गाड़ियां

हरियाणा और NCR में रहने वाले वाहन चालकों के लिए खुशखबरी। अब NCR के एक टोल प्लाजा पर बिना टोल टैक्स चुकाए ही, वह आवाजाही कर सकेंगे। इसके लिए न तो उन्हें रोका या टोका जाएगा और न ही उनपर कोई जुर्माना लगेगा। दरअसल, हरियाणा सरकार ने नूंह जिले के एक टोल प्लाजा को हमेशा के लिए बंद करने का फैसला लिया है।

राज्य सरकार के इस फैसले से इस रास्ते से होकर आवाजाही करने वाले हजारों लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है। मिली जानकारी के अनुसार राज्य मुख्यमंत्री मनोहर सिंह खट्टर ने इस बाबत घोषणा भी कर दी है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

haryana nuh toll plaza closed

कौन सा टोल प्लाजा होगा बंद?

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा सरकार ने 17 फरवरी से राज्य के नूंह जिले के पुन्हाना-जुरहेड़ा रोड पर मौजूद टोल प्लाजा को बंद करने का फैसला लिया है। इस टोल प्लाजा के बंद होने से NCR और हरियाणा में रहने वाले लोगों के साथ-साथ राजस्थान से इन इलाकों में अक्सर आने-जाने वाले लोगों को भी राहत मिलने की संभावना है।

बताया जाता है कि पुन्हाना-जुरहेड़ा रोड पर स्थित टोल प्लाजा-42 को सोमवार (17 फरवरी) की रात 12 बजे से हमेशा के लिए बंद कर दिया जाएगा। पिछले दिनों ही उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने घोषणा की थी कि हरियाणा के मुख्यमंत्री के आदेश पर ही कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि यह टोल प्लाजा 18 महीनों के लिए मैसर्स ए. एस. मल्टीपर्पज सर्विसेज को आवंटित किया गया था। 17 फरवरी की रात को 12 बजे यह अवधि खत्म हो रही है, जिसके बाद इसे बंद करने का फैसला लिया गया है। इस टोल प्लाजा के बंद होने के बाद इससे होकर आने-जाने वाले यात्रियों को टोल टैक्स नहीं चुकाना पड़ेगा।

राजस्थान जाने वालों को भी मिलेगी राहत

पुन्हाना-जुरहेड़ा रोड से होकर राजस्थान आने-जाने वाले लोगों को भी इस टोल प्लाजा के बंद होने का फायदा मिलेगा। फरीदाबाद जिला चारों तरफ से टोल प्लाजा से घिरा हुआ है, जिससे यहां से आने-जाने वाले लोगों को कई जगहों पर टोल टैक्स चुकाना पड़ता है। इसलिए एक टोल प्लाजा के बंद होने से इस तरफ आने-जाने वाले लोगों को जरूर फायदा मिलेगा।

इसके साथ ही संभावना जतायी जा रही है कि गुरुग्राम-फरीदाबाद और सोहना-बल्लभगढ़ रोड पर भी टोल प्लाजा को जल्द ही बंद कर दिया जाएगा। बताया जाता है कि पिछले लंबे समय से स्थानीय लोग और इस रास्ते से होकर आने-जाने वाले लोग टोल से मुक्ति दिलाने की मांग कर रहे हैं। लोगों का आरोप है कि सोहना रोड पर सालों से टोल वसूला तो जा रहा है लेकिन यहां सड़क की हालत बहुत खराब हो चुकी है। इसलिए टोल प्लाजा को बंद कर देना चाहिए।

More News

    Read more about: haryana rajasthan travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+