Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »हिमाचल प्रदेश में हिमस्लखन : लाहौल और स्पीति में एडवाइजरी जारी

हिमाचल प्रदेश में हिमस्लखन : लाहौल और स्पीति में एडवाइजरी जारी

हिमाचल प्रदेश में हाल ही में हिमस्खलन को लेकर एडवाइजरी जारी की गयी है। इस एडवाइजरी में स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों से भी अत्यधिक सावधानी बरतने की हिदायत दी गयी है। एडवाइजरी में लाहौल और स्पीति प्रशासन की तरफ से कुछ लोगों को खासतौर पर खड़ी ढलानों वाले इलाकों से सावधान और उनसे दूरी बनाए रखने की सलाह दी गयी है।

मंगलवार को जारी इस एडवाइजरी में पुलिस प्रशासन की तरफ से चंद्रा नदी और उससे सटे इलाकों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह स्थानीय लोगों व पर्यटकों को दी गयी है।

avalanche

मंगलवार की सुबह हुए हिमस्खलन के बाद चंद्रा नदी के जलस्तर में अचानक से वृद्धि दर्ज की गयी थी। इस वजह से ही पुलिस की तरफ से लोगों को सतर्क करते हुए उनसे नदी और उसके आसपास के इलाकों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की गयी है। इसके साथ ही इस समय हिमाचल प्रदेश के बर्फिले इलाकों में घूमने जाने वाले पर्यटकों से भी पुलिस की तरफ से अपील की गयी है कि वे अतिरिक्त सतर्कता बरते और हो सकें तो इस समय ऐसी जगहों पर जाने परहेज करें।

क्योंकि बर्फिले इलाकों में अभी भी हिमस्खलन का खतरा बना हुआ है। पुलिस की तरफ से जारी एडवाइजरी में स्पष्ट रूप से लिखा है, 'ढलानों वाली जगहों पर जाने से बचें, खतरे से सावधान रहें, अकेले यात्रा न करके अपने साथियों के साथ ही यात्रा करें, मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों पर अपनी नजरें बनाएं रखें और बर्फिले इलाकों में जाने पर अतिरिक्त सतर्क रहें।'

हिमाचल प्रदेश पुलिस की तरफ से सड़क से संबंधिक किसी भी आपात स्थिति में संपर्क करने के लिए दो हेल्पलाइन नंबर जारी किये गये हैं - 9459461355 और 8988092298।

himachal pradesh avalanche

120 रास्तों को किया गया बंद

हिमस्लखन और मौसम की विषम परिस्थितियों की वजह से हिमाचल प्रदेश में 120 रास्तों को बंद कर देना पड़ा है, जिसमें 3 राष्ट्रीय राजमार्ग भी शामिल हैं। जिन रास्तों को बंद किया गया है उनमें से 107 रास्ते लाहौल और स्पीति जिले के आदिवासी इलाके हैं। बताया जाता है कि ऊंचाई पर मौजूद कुछ और आदिवासी इलाकों में हल्की बर्फबारी और नीचले इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार लाहौल और स्पीति के आदिवासी क्षेत्र शिमला, हंसा और कोकसर में 5 से 2 सेमी तक बर्फ जमा हो गयी है। मंगलवार को जिन इलाकों में सर्वाधिक बारिश हुई है, उनमें कोठी शामिल है जहां 63 मिमी तक बारिश दर्ज की गयी। वहीं डलहौजी में 28 मिमी, केयलॉन्ग में 22 मिमी, कसौल में 19 मिमी और कांगड़ा में 17 मिमी बारिश हुई थी।

मौसम विभाग ने जारी की ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग की तरफ से हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है जिसमें कहा गया है कि शुक्रवार को कुछ इलाकों में 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। यह अलर्ट गुरुवार से उत्तर पश्चिम भारत पर एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के अपेक्षित प्रभाव से मेल खाता है।

मौसम विभाग ने 21 अप्रैल तक राज्य में बारिश होने की भविष्यवाणी की है। इसके साथ ही तापमान में भी हल्का परिवर्तन होने की संभावना जतायी गयी है। हिमाचल प्रदेश में सर्वाधिक ठंडी जगह केयलॉन्ग में दर्ज की गयी जहां रात के समय तापमान 0.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

More News

    Read more about: himachal pradesh lahaul spiti
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+