Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कोलकाता का मां फ्लाईओवर अनिश्चितकाल के लिए हुआ बंद, क्यों? क्या होगा वैकल्पिक रास्ता?

कोलकाता का मां फ्लाईओवर अनिश्चितकाल के लिए हुआ बंद, क्यों? क्या होगा वैकल्पिक रास्ता?

कोलकाता का मां फ्लाईओवर (Maa Flyover) जो महानगर में यातायात को सुव्यवस्थित बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस फ्लाईओवर को अनिश्चितकाल के लिए बंद किया जा रहा है। इस बारे में कोलकाता की ट्रैफिक पुलिस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर एक पोस्ट कर जानकारी दी है।

बताया जाता है कि इस फ्लाईओवर को मरम्मत कार्यों के लिए बंद करने का फैसला लिया गया है। लेकिन जरा ठहरिए...इस फ्लाईओवर को पूरी तरह से बंद नहीं किया जा रहा है।

maa flyover close

कोलकाता की ट्रैफिक पुलिस ने Facebook पर एक पोस्ट के जरिए बताया है कि मरम्मत कार्यों के लिए मां फ्लाईओवर को अनिश्चितकाल के लिए बंद किया जा रहा है। लेकिन फ्लाईओवर को पूरा दिन बंद नहीं किया जाएगा। दरअसल, इस फ्लाईओवर को रात के वक्त बंद करने का फैसला लिया गया है। दिन और शाम के समय फ्लाईओवर से होकर सामान्य रूप से ही गाड़ियां आवाजाही कर सकेंगी।

कोलकाता पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार गुरुवार से रात को 12 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक, यानी 5 घंटों के लिए मां फ्लाईओवर को पूरी तरह से बंद रखा जाएगा। इस दौरान किसी भी तरह के वाहन को इस फ्लाईओवर से होकर आने-जाने की अनुमति नहीं होगी।

इस विज्ञप्ति में बताया जाता है कि मां फ्लाईओवर का पूर्वी तरफ जाने वाला खंड, जिसके देखरेख की जिम्मेदारी कोलकाता मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी पर होती है, को रात के समय अनिश्चितकाल के लिए बंद किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह मरम्मत कार्य जब तक चलेगा, तब रात के समय 5 घंटों के लिए प्रतिदिन मां फ्लाईओवर को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा।

हालांकि कोलकाता ट्रैफिक पुलिस ने इसके साथ ही वैकल्पिक रास्तों की जानकारी भी दे दी है। बता दें, मां फ्लाईओवर का इस्तेमाल सबसे ज्यादा बाईपास होकर सॉल्टलेक और न्यूटाउन की ओर जाने वाली गाड़ियां करती है।

जितनी देर मां फ्लाईओवर को बंद रखा जाएगा उतनी देर सभी गाड़ियों को 7 प्वाएंट्स क्रॉसिंग से सुरावर्दी एवीन्यू होकर दर्गा रोड, 4 नंबर ब्रिज, पीसी कनेक्टर होकर ईएम बाईपास से होकर जाना पड़ेगा। यानी पहले के मुकाबले थोड़ा अधिक घूमकर गाड़ियों को जाना होगा। इसलिए यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी यात्रा की योजना इसके आधार पर ही बनाएं।

More News

    Read more about: kolkata traffic west bengal
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+