Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »हैदराबाद में 1000 एकड़ के क्षेत्र में बनेगा दूसरा चिड़ियाघर, जानिए कहां और क्या होगी विशेषताएं?

हैदराबाद में 1000 एकड़ के क्षेत्र में बनेगा दूसरा चिड़ियाघर, जानिए कहां और क्या होगी विशेषताएं?

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए तेलंगाना सरकार ने हैदराबाद में दूसरा चिड़ियाघर बनाने की घोषणा की है। पिछले दिनों ही इस बात की घोषणा तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवनथ रेड्डी ने की थी। हैदराबाद को विश्वस्तर पर लोकप्रियता दिलाने और देश-विदेश से पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए नए चिड़ियाघर को बनाने की योजना बनायी गयी है।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार हैदराबाद के दूसरे चिड़ियाघर में बड़ी संख्या में ऐसे पशु-पक्षियों को रखा जाएगा जिन्हें आम तौर पर विरल प्रजाति का माना जाता है। लेकिन कहां बनेगा नया चिड़ियाघर?

hyderbad 2nd zoo

पिछले दिनों जब हैदराबाद में दूसरा चिड़ियाघर बनाने की सीएम रेड्डी ने घोषणा की थी, तब उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया था कि इसे 1000 एकड़ के क्षेत्र में बनाया जाएगा। नया चिड़ियाघर बड़ी संख्या में विरल प्रजाति के पशु-पक्षियों का नया बसेरा बनेगा। सिर्फ इतना ही नहीं, उन्होंने अनंत अंबानी के पशु शेल्टर वनतारा के साथ करार करने के बारे में सोच-विचार करने की जानकारी दी थी।

अगस्त में जब हैदराबाद में दूसरा चिड़ियाघर बनाने की मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी, उस समय उन्होंने बताया था कि दूसरा चिड़ियाघर हैदराबाद के मुख्य शहर के अंदर नहीं बल्कि शहर के बाहरी क्षेत्र में बनाया जाएगा। इस परियोजना को सिर्फ घरेलु पर्यटक ही नहीं बल्कि अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों को भी आकर्षित करने के लिए तैयार किया जा रहा है।

hyderabad 2nd zoological garden

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस बारे में पिछले दिनों जब तेलंगाना विधानसभा में सवाल पूछा गया तो उसका जवाब देते हुए तेलंगाना के पर्यटन मंत्री ने बताया कि हैदराबाद में दूसरा चिड़ियाघर बनाने का प्रस्ताव अभी तक योजना के चरण में ही है। अभी तक चिड़ियाघर के लिए किसी लोकेशन का निर्धारण नहीं हो सका है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि दूसरे चिड़ियाघर को बनाने की परियोजना को पूरा करने के लिए कोई भी समयसीमा भी अभी तक नहीं बांधी गयी है।

मीडिया रिपोर्ट में दावा कि एक बार पूरी तरह से तैयार हो जाने के बाद न सिर्फ हैदराबाद के स्थानीय निवासियों को घूमने के लिए एक नयी और फ्रेश जगह मिलेगी बल्कि यह पर्यटकों को भी आकर्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसके साथ ही विरल प्रजातियों के पशु-पक्षियों के संरक्षण में यह चिड़ियाघर अहम भूमिका निभाने वाला बनेगा। यह तेलंगाना राज्य में वन्य जीवों के विकास में महत्वपूर्ण सहयोग देगा।

zoo hyderabad telangana

उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही राज्य सरकार की ओर से हैदराबाद के दूसरे चिड़ियाघर को तैयार करने की परियोजना का लॉन्चिंग तारीख और इस परियोजना के बारे में विस्तृत जानकारी शेयर की जाएगी।

More News

    Read more about: hyderabad travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+