Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »हैदराबाद का अंबरपेट फ्लाईओवर पूरी तरह से खोला गया, जानिए कितनी है लंबाई और रूट

हैदराबाद का अंबरपेट फ्लाईओवर पूरी तरह से खोला गया, जानिए कितनी है लंबाई और रूट

हैदराबाद का अंबरपेट फ्लाईओवर (Amberpet Flyover) आम नागरिकों के इस्तेमाल के लिए पूरी तरह से खोल दिया गया है। बुधवार को महाशिवरात्रि के मौके पर इस फ्लाईओवर को खोल दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इस फ्लाईओवर के खुल जाने की वजह से वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलेगी, जो पिछले कई सालों से यहां परेशानी की सबसे बड़ी वजह बना हुआ था।

मंगलवार को केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी द्वारा इस फ्लाईओवर का जायजा लेने के बाद इसे खोलने का आदेश जारी कर दिया गया। हालांकि इस फ्लाईओवर को शुरू करने की एक और बड़ी वजह भी है।

hyderabad amberpet flyover

Deccan Chronicle की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार हैदराबाद का अंबरपेट फ्लाईओवर करीब ₹338 करोड़ की लागत से बनाया गया है। जी. किशन रेड्डी ने गोलनाका चर्च से वाणी फोटो स्टुडियो तक इस फ्लाईओवर का दौरा किया, जिसके बाद इसे खोलने की अनुमति दे दी गयी। बुधवार से ही हैदराबाद के गोलनाका से अंबरपेट के बीच बने इस फ्लाईओवर को खोल दिया गया। 4 लेन चौड़ा यह फ्लाईओवर 1.465 किमी चौड़ा है, जो हैदराबाद को वारांगल से जोड़ेगा।

बताया जाता है कि इस फ्लाईओवर को खोलने की एक और वजह है। अंबरपेट फ्लाईओवर को खोल देने की वजह से इस फ्लाईओवर के ठीक नीचे मौजूद सड़क का विकास और सुन्दरीकरण का काम शुरू किया जा सकेगा। हालांकि इस फ्लाईओवर का निर्माण समय पर पूरा नहीं किया जा सका था क्योंकि राज्य सरकार को इस फ्लाईओवर के लिए भूमि अधिग्रहण करने में विलंब हुआ था।

हालांकि वर्तमान समय में अंबरपेट फ्लाईओवर के नीचे वाले हिस्से से होकर आने-जाने वाली गाड़ियों को सड़क जाम जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय विक्रेताओं का कहना है कि फ्लाईओवर के नीचे वाले हिस्से को शॉपिंग ज़ोन में परिवर्तित कर दिया जाए।

More News

    Read more about: hyderabad traffic travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+