Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »हैदराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लिंगमपल्ली के बीच शुरू हो रही बस सेवा, जानिए रूट और Timing

हैदराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लिंगमपल्ली के बीच शुरू हो रही बस सेवा, जानिए रूट और Timing

हैदराबाद के शमशाबाद में मौजूद राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (RGIA) से लिंगमपल्ली के बीच अगर आपको आना-जाना पड़ता है या इस रूट पर आपको काम के सिलसिले में अक्सर जाना पड़ता है तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी। तेलंगाना राज्य परिवहन निगम (TGSRTC) ने हैदराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लिंगमपल्ली के बीच पुष्पक बस सेवाओं को शुरू करने की घोषणा की है।

इन बस सेवाओं के शुरू होने का आपको लंबा इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा क्योंकि कल यानी 15 दिसंबर से ही इन बस सेवाओं को शुरू कर दिया जा रहा है।

Hyderabad TGSRTC Bus service starting from rgia to Lingampally know route and timing

इस बाबत मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार लिंगमपल्ली से हैदराबाद एयरपोर्ट के लिए पहली बस सुबह 5.45 बजे खुलेगी और आखिरी बस रात को 8.45 बजे खुलेगी। वहीं हैदराबाद एयरपोर्ट से लिंगमपल्ली के लिए पहली बस सुबह 7.30 बजे खुलेगी और आखिरी बस रात को 10.30 बजे खुलेगी। बताया जाता है कि इस बस सेवा का पूरे दिन का शेड्यूल इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यात्रियों को नियमित अंतराल पर बस मिलती रहे।

Sista.com की रिपोर्ट में RTC के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर सी. विनोद कुमार के हवाले से बताया गया कि इस बस सेवा को यात्रियों को सुविधाजनक और भरोसेमंद यात्रा का विकल्प उपलब्ध करवाने के लिए शुरू किया गया है। बताया जाता है कि हैदराबाद एयरपोर्ट और उस इलाके में जाने वाले लोगों को यात्रा के दौरान किसी तरह की समस्या न हो, इस बात का खास ख्याल इस बस सेवा को शुरू करते समय रखा गया है।

क्या होगा रूट?

  • एल्विन X रोड
  • हाफिज़पेट
  • कोंदापुर
  • कोठागुडा
  • गाचीबोली

बस की Timing

लिंगमपल्ली से हैदराबाद एयरपोर्ट

  • सुबह 5:45
  • सुबह 6:35
  • सुबह 7:25
  • सुबह 8:15
  • सुबह 9:05
  • सुबह 9:55
  • सुबह 10:45
  • सुबह 11:35
  • दोपहर 2:55
  • दोपहर 3:45
  • शाम 4:35
  • शाम 5:25
  • शाम 6:15
  • शाम 7:05
  • शाम 7:55
  • शाम 8:45

हैदराबाद एयरपोर्ट से लिंगमपल्ली

  • सुबह 7:30
  • सुबह 8:20
  • सुबह 9:10
  • सुबह 10:00
  • सुबह 10:50
  • सुबह 11:40
  • दोपहर 12:30
  • दोपहर 1:20
  • शाम 4:40
  • शाम 5:30
  • शाम 6:20
  • शाम 7:10
  • शाम 8:00
  • रात 8:50
  • रात 9:40
  • रात 10:30

इन बस सेवाओं को शुरू करने का सबसे बड़ा उद्देश्य उन यात्रियों को यातायात के आसान व सुविधाजनक विकल्प उपलब्ध करवाना है जो हैदराबाद एयरपोर्ट जा रहे हैं या जिन्होंने विमान से हैदराबाद एयरपोर्ट पर लैंड किया है।

More News

    Read more about: hyderabad airport bus
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+