Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »हैदराबाद के इस इलाके में 1 महीने के लिए ट्रैफिक डायवर्जन लागू, जानिए वजह और वैकल्पिक रास्ते

हैदराबाद के इस इलाके में 1 महीने के लिए ट्रैफिक डायवर्जन लागू, जानिए वजह और वैकल्पिक रास्ते

हैदराबाद के एक इलाके में 1 महीने के लिए लागू किया गया है ट्रैफिक डायवर्जन। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार 27 अप्रैल से 26 मई तक ट्रैफिक डायवर्जन को लागू किया गया है, जिस वजह से इलाके की ट्रैफिक पुलिस की ओर से एडवाइजरी भी जारी कर दी गयी है। साथ ही ट्रैफिक के बहाव को नियंत्रित रखने के लिए वैकल्पिक रास्तों के बारे में भी जानकारी दी गयी है। लेकिन कौन से इलाके में 1 महीने तक ट्रैफिक डायवर्जन को लागू किया गया है? क्यों अचानक ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया?

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार हैदराबाद के मलकाजगिरी इलाके में अगले 1 महीने तक के लिए ट्रैफिक डायवर्जन को लागू किया गया है। इस बाबत हैदराबाद के रचकोंडा की ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी कर दी है। बताया जाता है कि इस क्षेत्र में सड़क निर्माण व मरम्मत कार्य चलने की वजह से ट्रैफिक डायवर्जन लागू कर वैकल्पिक रास्तों की सूची जारी की गयी है।

hyderabad traffic diversion

इस बाबत The Hindu की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार 27 अप्रैल से 26 मई तक हैदराबाद के मलकाजगिरी इलाके में मौला अली कमन के पास गोपाल नगर और स्प्रिंग अस्पताल के बीच सड़क निर्माण का काम चलेगा। इस जगह पर सड़क को सीमेंट कंक्रिट से ढाला जाएगा, जिस वजह से एडवाइजरी जारी की गयी।

इस ट्रैफिक एडवाइजरी में रचकोंदा पुलिस कमिश्नर जी. सुधीर बाबु के हवाले से बताया गया है कि ट्रैफिक के बहाव को सामान्य बनाए रखने और आम नागरिकों को किसी तरह की कोई समस्या न हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए वैकल्पिक रास्ते बताएं गये हैं।

ट्रैफिक डायवर्जन और वैकल्पिक रास्ते

इस ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, जो गाड़ियां ECIL से ZRTI सिग्नल , लालापेट और तरनाका की ओर से आ रही हैं, उन्हें डायवर्ट किया जाएगा। ये गाड़ियां H.B. कॉलोनी, यूनानी अस्पताल, एनटीआर मूर्ति, ZRTI Y जंक्शन से होकर अपने-अपने गंतव्यों की ओर आगे बढ़ जाएंगी। वहीं जो गाड़ियां विपरीत दिशा से आ रही हैं - तरनाका, लालापेट और ZRTI सिग्नल से ECIL की ओर, उन्हें ZRTI Y जंक्शन से एनटीआर मूर्ति, यूनानी अस्पताल, एच.बी. कॉलोनी और रमादेवी सिग्नल होकर आगे बढ़ना होगा।

ट्रैफिक पुलिस की ओर से आम नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करते हुए वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें, ताकि ट्रैफिक का बहाव भी नियंत्रित रहेगा और किसी भी राहगीर को कोई समस्या नहीं होगी।

More News

    Read more about: hyderabad traffic travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+