Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »हैदराबाद में आज राम नवमी पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू, दिनभर रहेगा Dry Day

हैदराबाद में आज राम नवमी पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू, दिनभर रहेगा Dry Day

हैदराबाद में कल यानी रविवार (6 अप्रैल) को राम नवमी के मौके पर भव्य पर शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यह शोभा यात्रा सीतारामबाग मंदिर से निकलेगी जो शाम को हनुमान टेकडी के हनुमान व्यायामशाला पर जाकर खत्म होगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राम नवमी को ध्यान में रखते हुए ही हैदराबाद की ट्रैफिक पुलिस ने विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

हैदराबाद की ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से डायवर्जन को ध्यान में रखते हुए ही अपनी यात्रा की योजना बनाने का अनुरोध किया है। वहीं दूसरी ओर हैदराबाद में राम नवमी को लेकर रविवार को ड्राई डे की घोषणा की गयी है।

hyderabad traffic diversion

हैदराबाद में ट्रैफिक डायवर्जन लागू

Telangana Today की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार हैदराबाद में कल यानी रविवार की सुबह 9 से रात को 9 बजे तक यानी 12 घंटों के लिए कई रास्तों को पूरी तरह से बंद या डायवर्ट कर दिया जाएगा। जिन रास्तों को बंद या डायवर्ट किया जाएगा, उनमें शामिल है -

  • भोईगुडा कामन
  • मंगलहाट पीएस रोड
  • जाली हनुमान
  • धूलपेट पुरनपुल
  • गांधी मूर्ति
  • जुमेरात बाजार
  • चुड़ी बाजार
  • बेगम बाजार छत्री
  • बर्तन बाजार
  • सिद्दियाम्बर बाजार मस्जिद
  • शंकर शेर होटल
  • गोवलीगुडा चमन
  • राममंदिर कमन
  • पुतलीबोवली X रोड
  • आंध्र बैंक X रोड
  • डीएमएचएस X रोड
  • सुल्तान बाजार X रोड
  • रॉयल प्लाजा टी-जंक्शन (बालाजी टिफिन)

कल रहेगी शराबबंदी

राम नवमी के पवित्र मौके पर हैदराबाद और सिकंदराबाद के कई हिस्सों में प्रशासन की ओर से 12 घंटों के लिए शराबबंदी की घोषणा की गयी है। इस बारे में जारी आधिकारिक बयान के अनुसार सुबह 10 से रात को 10 बजे तक सभी शराब और बार-रेस्तरां को बंद रखना अनिवार्य होगा।

हालांकि इस आदेश में यह भी बताया गया है कि शराबबंदी का यह आदेश उन बार पर लागू नहीं होता है, जिनका संचालन स्टार-रेट वाले होटलों या रजिस्टर्ड क्लब के अंदर किया जा रहा हो। Times Now की मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि यह फैसला तेलंगाना में व्यापक तौर पर मनाए जाने वाले राम नवमी के त्योहार और इस दौरान निकाली जाने वाली धार्मिक यात्राओं में शांति बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है।

More News

    Read more about: hyderabad traffic
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+