Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »हैदराबाद में 12 अप्रैल को बंद रहेगा पानी, क्यों, कहां और कब से कब तक? जानिए यहां Details

हैदराबाद में 12 अप्रैल को बंद रहेगा पानी, क्यों, कहां और कब से कब तक? जानिए यहां Details

हैदराबाद में बंद रहेगी पेयजल की आपूर्ति! मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार 12 अप्रैल (शनिवार) को ग्रेटर हैदराबाद के कई इलाकों में पेयजल की आपूर्ति पूरी तरह से बंद रहेगी। बताया जाता है कि गोदावरी पेयजल आपूर्ति परियोजना, जिसके तहत ग्रेटर हैदराबाद इलाके में पीने के पानी की सप्लाई की जाती है, के मुख्य पाईपलाइन में मरम्मत का काम किया जाएगा।

इस वजह से 12 अप्रैल को लगभग 15 घंटों तक हैदराबाद के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति को पूरी तरह से बंद रखने का फैसला लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट में इस बात का दावा हैदराबाद मेट्रोपॉलिटन वाटर सप्लाई एंड सीवरेज बोर्ड (HMWSSB) द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के हवाले से किया गया है। पानी कौन-कौन से इलाकों में बंद रहेगा इसकी जानकारी हम आगे दे रहे हैं -

hyderabad water supply

कहां होगी मरम्मत और पानी बंद होने का समय?

Times Now की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार हैदराबाद के शाहपुर नगर के 1200 मिमी एमएस ग्रैविटी मुख्य पाईपलाइन में मरम्मत का काम किया जाएगा, जहां से ग्रेटर हैदराबाद में पेयजल की आपूर्ति होती है। बताया जाता है कि इस वजह से 12 अप्रैल की सुबह 6 से रात को 9 बजे तक, लगभग 15 घंटों तक हैदराबाद के कई इलाकों में पानी की सप्लाई पूरी तरह से ठप्प रहेगी। इस समय के दौरान जिन इलाकों में पानी पूरी तरह से बंद रखा जाएगा, उनमें जलमंडिला ओएंडएम डिवीजन -12 और आसपास के इलाके शामिल हैं।

कहां-कहां बंद रहेगा पानी?

  • शापुर नगर
  • संजय गांधी नगर
  • कलावती नगर
  • एचएमटी सोसाइटी
  • एचएएल कॉलोनी
  • टीएसआईआईसी कॉलोनी
  • रोडा मिस्त्री नगर
  • श्रीनिवास नगर
  • इंदिरा नगर
  • गजुलारामाराम
  • श्री साई हिल्स
  • देवेंद्र नगर
  • कैलाश हिल्स
  • बालाजी लेआउट
  • कैसर नगर
  • गजुलारामाराम गांव के क्षेत्र

इसके साथ ही आशंका जतायी जा रही है कि अगले महीने से ग्रेटर हैदराबाद व आसपास के इलाकों में पानी की समस्या उत्पन्न हो सकती है, क्योंकि कृष्णा नदीक्षेत्र के नागार्जुनसागर और श्रीशैलम में तथा गोदावरी नदीक्षेत्र के श्रीपदा येल्लमपल्ली में जलस्तर तेजी से नीचे जा रहा है।

इस वजह से HMWSSB ने सिचाई विभाग से अनुरोध किया है कि वे इस बात को सुनिश्चित करें कि उनके प्रमुख रिजर्वर में पर्याप्त मात्रा में पानी जमा रहे। जिससे हैदराबाद के शहरी इलाकों को पेयजल की कमी से जुझना न पड़े।

More News

    Read more about: hyderabad telangana
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+