Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »हैदराबाद में अगले 1 सप्ताह जलापूर्ति बाधित और ट्रैफिक डायवर्जन लागू, जानिए प्रभावित इलाके व वैकल्पिक रास्ते?

हैदराबाद में अगले 1 सप्ताह जलापूर्ति बाधित और ट्रैफिक डायवर्जन लागू, जानिए प्रभावित इलाके व वैकल्पिक रास्ते?

हैदराबादवासियों को अगले लगभग 1 सप्ताह तक न सिर्फ जलापूर्ति की परेशानी झेलनी पड़ेगी बल्कि ट्रैफिक डायवर्जन की वजह से घर से बाहर निकलना भी उनके लिए सिरदर्द बन सकता है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार हैदराबाद के BHEL फ्लाईओवर के निर्माण कार्यों के चलने की वजह से इन दोनों परेशानियों का सामना शहर के कुछ खास हिस्सों में रहने वाले लोगों को उठाना पड़ सकता है।

इस बारे में मीडिया से बात करते हुए हैदराबाद मेट्रोपॉलिटन वाटर सप्लाई एंड सिवरेज बोर्ड (HMWSSB) के मैनेजिंग डायरेक्टर अशोक रेड्डी ने अपनी नाराजगी भी जाहिर की।

hyderabad traffic

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने शुरुआत में वादा किया था कि जलापूर्ति या ट्रैफिक डायवर्जन मात्र 12 घंटों के लिए ही होगी। लेकिन बाद में काम में और भी विलंब होने लगा। रेड्डी का कहना है कि BHEL जंक्शन पर सड़क के कार्य को आगे बढ़ाने के लिए वाटर बोर्ड को PSC पाईपलाइन को स्थानांतरित करना था।

इस काम की जिम्मेदारी NHAI ने उठायी थी और हमें भरोसा दिया था कि यह काम 12 घंटों के अंदर पूरा कर लिया जाएगा। इस आधार पर ही HMWSSB ने स्थानीय निवासियों को जानकारी दी थी कि 8 मार्च को सुबह 6 से शाम 6 बजे तक जलापूर्ति बाधित होगी। हालांकि उसके बाद 30 घंटे का समय बीत जाने के बावजूद पाईपलाइन को स्थानांतरित करने का काम अधूरा ही है।

रेड्डी ने NHAI से अनुरोध किया है कि वे इस काम को जल्द से जल्द पूरा करें ताकि स्थानीय निवासियों को कम से कम समस्या हो। दैनिक जागरण की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हैदराबाद के BHEL फ्लाईओवर के आसपास के कई इलाकों में मरम्मत कार्य चलने की वजह करीब 1 सप्ताह तक जलापूर्ति बाधित होने की संभावना है।

Take a Poll

जिन इलाकों में जलापूर्ति बाधित हो सकती है, उनमें शामिल है -

  • डिविजन 6 - इर्रगड्ड, एस.आर. नगर, अमीरपेट
  • डिविजन 9 - केपीएचबी कॉलोनी, कुकटपल्ली, मूसापेट, जगदगिरीगट्टा
  • डिविजन 17 - आरसी पुरम, अशोक नगर, ज्योति नगर, लिंगमपल्ली, चंदननगर, गंगाराम, मदिनागुडा, मियापुर
  • डिविजन 22- दीप्ती श्री नगर, बिरगुडा, अमीनपुर, निजामपेट

जारी हुई ट्रैफिक एडवाइजरी

बताया जाता है कि हैदराबाद में BHEL फ्लाईओवर के पास चल रहे मरम्मत कार्यों की वजह से प्रशासन ने ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है और वैकल्पिक रास्तों के बारे में भी बताया है। ताकि इलाके में ट्रैफिक जाम आदि की समस्या न खड़ी हो जाए।

वैकल्पिक रास्ते -

  • पटनचेरु से लिंगमपल्ली-नल्लागंदला की ओर जाने वाली गाड़ियों को BHEL फ्लाईओवर पर सर्विस रोड की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा। ये गाड़ियां सीएमआर शॉपिंग मॉल पर दाएं मुड़कर, अंडरपास से होकर लिंगमपल्ली-नल्लागंदला की ओर जा सकती हैं।
  • जो गाड़ियां पटनचेरु से चंदननगर की ओर जा रही हैं, उन्हें नवनिर्मित BHEL फ्लाईओवर से होकर जाने की जरूरत होगी।
  • जो गाड़ियां लिंगमपल्ली से चंदननगर की ओर जा रही हैं, उन्हें BHEL सर्किल, जहिराबाद बस स्टॉप और अशोकनगर U-टर्न होकर BHEL फ्लाईओवर से होकर चंदननगर तक पहुंचना होगा।
  • अमीनपुर से चंदननगर की ओर जाने वाली गाड़ियों को श्रीदेवी थिएटर की तरफ मोड़ दिया जाएगा, जिन्हें BHEL एक्स रोड पर दाएं मुड़ना होगा, इसके बाद चंदननगर की ओर आगे बढ़ेंगी।

प्रशासन की तरफ से लोगों से अनुरोध किया गया है कि वे ट्रैफिक के बदले हुए नियमों का पालन करें और हाथ में थोड़ा अतिरिक्त समय लेकर घर से निकले ताकि फ्लाईओवर पर चल रहे मरम्मत कार्यों की वजह से उन्हें काम पर पहुंचने में देर न हो जाए।

More News

    Read more about: hyderabad traffic
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+