Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »भारतीय रेलवे ने फरवरी तक आगरा से रद्द की कई ट्रेनें, क्यों?

भारतीय रेलवे ने फरवरी तक आगरा से रद्द की कई ट्रेनें, क्यों?

कई स्टेशनों पर रिमॉडलिंग काम चलने और कोहरे की वजह से दृश्यता काफी कम हो जाने के कारण भारतीय रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। ये सभी ट्रेनें 5 फरवरी 2024 तक रद्द रहने की संभावना है। जिन ट्रेनों को रद्द करने की घोषणा की गयी है उनमें आगरा कैंट-पलवल एक्सप्रेस भी शामिल है। इसके साथ ही उत्तर मध्य रेलवे ने घने कोहरे की वजह से दृश्यता कम हो जाने के कारण लगभग 2 दर्जन ट्रेनों को रद्द करने की घोषणा की है।

train agra

मिली जानकारी के अनुसार इन ट्रेनों को 5 फरवरी 2024 के बाद ही फिर से शुरू किया जाएगा।

कौन सी ट्रेनें हुई रद्द

जिन ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया गया है उनमें आगरा कैंट-टूंडला एक्सप्रेस, इदगाह-भरतपुर एक्सप्रेस, बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस और आगरा फोर्ट-रामनगर एक्सप्रेस शामिल हैं। बता दें, ये सभी ट्रेनें एक ही तारीख पर रद्द नहीं होंगी। जनवरी से फरवरी 2024 के बीच में अलग-अलग दिन इन्हें रद्द किया जाएगा।

कोहरे के कारण ट्रेन रद्द

हर साल सर्दियों के मौसम में कोहरे की वजह से भारतीय रेलवे को काफी नुकसान उठाना पड़ता है। बड़ी संख्या में ट्रेनें देर से चलती हैं और काफी ट्रेनों को रद्द भी कर देना पड़ता है। इस सप्ताह में भी आगरा कैंट से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें 2-3 घंटे देर से ही चल रही थी। जो ट्रेनें कोहरे के कारण देर से चल रही थी, उनमें महाकौशल एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, पटना-कोटा एक्सप्रेस और तेलंगाना एक्सप्रेस शामिल है।

train delhi

प्रयागराज स्टेशन पर विकासकार्य के कारण भी ट्रेन रद्द

उत्तर मध्य रेलवे ने सिर्फ यार्ड रिमॉडलिंग और कोहरे के कारण ही नहीं बल्कि प्रयागराज स्टेशन पर विकासकार्यों की वजह से भी कई ट्रेनों को रद्द किया है। प्रयागराज स्टेशन पर विकासकार्यों के कारण जिन ट्रेनों को रद्द किया जा रहा है उनमें दादर-बलिया-दादर स्पेशल एक्सप्रेस, दादर-गोरखपुर-दादर एक्सप्रेस, जालना-छपरा एक्सप्रेस। ये सभी ट्रेनें नवंबर 2023 के अंत से लेकर जनवरी 2024 के शुरू तक रद्द रहेंगी।

इसलिए हमारी सलाह है कि अगर आप भी नवंबर 2023 से लेकर फरवरी 2024 के बीच इनमें से किसी भी रूट पर यात्रा करने वाले हैं, तो घर से निकलने से पहले ही एक बार अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच ले। भारतीय रेलवे से इस बात का पता लगा लें कि कहीं आपकी ट्रेन भी तो रद्द नहीं हो गयी है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+