Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बैंगलोर से देवघर की सीधी उड़ान शुरू करेगी Indigo, कब से शुरू और कितना किराया

बैंगलोर से देवघर की सीधी उड़ान शुरू करेगी Indigo, कब से शुरू और कितना किराया

दक्षिण भारत से झारखंड के देवघर में स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंग में से एक बाबा बैद्यनाथ के दर्शन करने आना अब आसान होने वाला है। एयरलाइंस कंपनी इंडिगो (Indigo) ने बैंगलोर से देवघर के बीच सीधी उड़ान सेवा शुरू करने की घोषणा की है।

इस उड़ान सेवा के शुरू हो जाने से तीर्थ यात्रियों को तो सुविधा होगी ही इसके साथ ही दक्षिण भारत में रहने वाले नौकरी पेशा और छात्रों को भी घर आने-जाने में काफी ज्यादा सुविधा होने वाली है। देवघर और बैंगलोर के बीच यह उड़ान सेवा 1 जून से शुरू होने वाली है।

bangalore deoghar direct flight indigo

इस बारे में जारी प्रेस विज्ञप्ति में इंडिगो के ग्लोबल सेल्स हेड विनय मल्होत्रा ने कहा, "हमें बैंगलोर से देवघर की सीधी उड़ान शुरू करने की घोषणा करते हुए खुशी मिल रही है। इससे न सिर्फ ग्राहकों को झारखंड के इस पवित्र शहर में आना-जाना सुविधाजनक होगा बल्कि छात्रों और रोजगार चाहने वाले लोगों के लिए भी बैंगलोर आना-जाना आसान हो जाएगा।"

बैंगलोर से देवघर के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की पहली कमर्शियल फ्लाइट 1 जून को दोपहर 12.25 बजे देवघर एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। संयोगवश उसी दिन देवघर में लोकसभा चुनाव भी हैं। इसलिए बैंगलोर या आसपास के शहरों में रहने वाले देवघर व आसपास के वोटर इस विमान सेवा का लाभ उठा सकते हैं। अभी तक बैंगलोर जाने वाले लोग देवघर से वाया कोलकाता जाते थे।

सप्ताह में 3 दिन मिलेगी उड़ान

मिली जानकारी के अनुसार सप्ताह में 3 दिन बैंगलोर और देवघर (झारखंड) के बीच उड़ान सेवा संचालित की जाएगी। दोनों शहरों के बीच मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को सीधी उड़ान मिलेगी। बताया जाता है कि उड़ान संख्या 6E 6435 बैंगलोर से सुबह 10.05 बजे उड़ान भरेगी जो दोपहर 12.25 बजे देवघर एयरपोर्ट पर लैंड करेगी।

deoghar bangalore indigo direct flight start

वहीं वापसी में, उड़ान संख्या 6E 6437 दोपहर 12.55 बजे देवघर से उड़ान भरेगी जो शाम को 3.25 बजे बैंगलोर एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। दोनों शहरों के बीच यह सफर पूरा करने में लगभग ढाई घंटे का समय लगेगा।

कितना होगा किराया?

मीडिया रिपोर्ट्स से उपलब्ध जानकारी के अनुसार देवघर से बैंगलोर की उड़ान का किराया ₹4998 और बैंगलोर से देवघर की उड़ान का किराया ₹6030 हो सकता है। बताया जाता है कि पिछले लंबे समय से देवघर से बैंगलोर की सीधी उड़ान की मांग स्थानीय लोगों द्वारा की जा रही थी। वर्तमान में देवघर से दिल्ली, कोलकाता, रांची और पटना के लिए इंडिगो एयरलाइंस उड़ानों का संचालन करता है।

अब बैंगलोर के लिए सीधी उड़ान की शुरुआत के साथ इंडिगो देवघर एयरपोर्ट से 5 घरेलु गंतव्यों के लिए उड़ानों का संचालन शुरू कर देगी। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार 1 जून से बैंगलोर-देवघर-बैंगलोर के लिए इंडिगो एयरलाइंस की शुरू होने वाली उड़ान सेवा के लिए टिकटों की बुकिंग इंडिगो के आधिकारिक वेबसाइट समेत अन्य विभिन्न साइट से शुरू हो चुकी है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+