Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Indigo में अब महिला यात्रियों को मिलेगी पसंदीदा सीट चुनने की सुविधा, जानिए कैसे!

Indigo में अब महिला यात्रियों को मिलेगी पसंदीदा सीट चुनने की सुविधा, जानिए कैसे!

अब विमान से सफर करने वाली महिलाओं को Indigo एयरलाइंस ने विशेष सुविधा देने की घोषणा की है। Indigo की इस घोषणा से सभी महिला यात्रियों को काफी फायदा होगा लेकिन खास तौर पर इस सुविधा का लाभ विमान से अकेली सफर कर रही महिलाओं को मिलेगा।

हाल ही में Indigo द्वारा की गयी घोषणा के अनुसार, Indigo से सफर कर रही कोई महिला यात्री अगर चाहे तो वह विमान में किसी महिला यात्री के पास वाली सीट अपने लिए बुक कर सकती है। जी हां, अगर कोई महिला चाहें तो उसे विमान में सफर कर रही दूसरी महिला यात्री के पास वाली सीट बुक करने का विकल्प Indigo की तरफ से दी जाएगी।

indigo solo female flyer

काफी रिसर्च के बाद लिया गया फैसला

अकेली हो या फिर परिवार के साथ सफर कर रही हो, हर महिला को अब Indigo एयरलाइंस की विमान में अपनी मनपसंद सीट चुनने का विकल्प दिया जाएगा। महिलाओं की यात्रा को सुविधाजनक और अधिक आरामदायक बनाने के लिए एयरलाइंस ने यह फैसला लिया है।

बताया जाता है कि इस फैसले को लेने से पहले एयरलाइंस कंपनी ने कई रिसर्च भी किये, जिसके बाद यह फैसला लिया गया कि यात्रा के दौरान महिलाएं पुरुषों के मुकाबले अगर दूसरी महिलाओं के बगल वाली सीट पर बैठती हैं, तो वह अधिक आराम से अपनी यात्रा को पूरा करती हैं और उनकी यात्रा का अनुभव भी ज्यादा आरामदायक होता है।

कैसे चुनेंगी अपनी सीट

indigo airlines new decision

महिलाओं के पास वाली सीट को चुनने का विशेष मौका महिला यात्रियों को सिर्फ वेब चेकइन के दौरान ही मिलेगा। इस सुविधा के तहत महिलाओं को वो सीट्स भी दिखाई जाएंगी जो दूसरी महिलाओं ने बुक किया है। ऐसे में अगर कोई महिला चाहे तो वह दूसरी महिला के पास वाली सीट बुक कर सकती हैं। यह सुविधा महिलाओं को निःशुल्क मिलेगी। यानी इस सुविधा को पाने के लिए महिलाओं को कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं चुकाना पड़ेगा।

क्या कहना है एयरलाइंस का?

महिलाओं के लिए इस विशेष सुविधा को शुरू करने के पीछे Indigo एयरलाइंस का तर्क है कि महिला यात्री जो खासतौर पर अकेली यात्रा कर रही हों, वे कई बार सुरक्षा कारणों से पुरुषों के साथ वाली सीट पर बैठना पसंद नहीं करती हैं और आपत्ति उठाती हैं।

ऐसे में यदि महिलाओं को वेब चेकइन के समय पहले से पता चल जाएगा कि कौन सी सीट महिलाओं ने बुक की है, तो महिला यात्री चाहे तो उन सीटों के बगल वाली सीट वह अपने लिए बुक करा सकती हैं। इससे यात्रा के दौरान महिला यात्री सुरक्षित भी महसूस करेंगी और उनका सफर आरामपूर्वक भी कटेगा।

More News

    Read more about: flight airport travel india
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+