Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »IRCTC के साथ करिए काठमांडू व लुम्बिनी की सैर... जानिए क्या है टिकट मूल्य और पूरा रूट मैप

IRCTC के साथ करिए काठमांडू व लुम्बिनी की सैर... जानिए क्या है टिकट मूल्य और पूरा रूट मैप

नेपाल की सैर के लिए आईआरसीटीसी (IRCTC) की ओर से एक पैकेज निकाला गया है, जिसका नाम - रॉयल नेपाल (Royal Nepal)..., जो 17 दिसम्बर 2022 से शुरू होकर 22 दिसम्बर तक चलेगी।

नेपाल, भारत का पड़ोसी देश है, जो हिमालय की तलहटी में बसा हुआ है। काठमांडू व पोखरा नेपाल के सबसे खूबसूरत डेस्टिनेशंस में से एक है। पोखरा से हिमालय की सुंदरता को भी करीब से देखा जा सकता है। अब आप लोग भी हिमालय की इस सुंदरता को करीब से देखना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी ने इसके लिए एक पैकेज निकाला है, जिसका नाम है- 'रॉयल नेपाल' (Royal Nepal)...।

इस पैकेज के दौरान यात्रियों को काठमांडू के साथ-साथ महात्मा बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी और हिमालय की खूबसूरती को समेटे पोखरा की सैर करवाई जाएगी। ऐसे में पर्यटक धार्मिक सुंदरता के साथ-साथ प्राकृतिक सुंदरता के भी दर्शन कर पाएंगे। यह पैकेज 6 दिन का होगा, जिसकी शुरुआत 17 दिसम्बर को होगी और यह 22 दिसम्बर तक चलेगी। वहीं, इस पैकेज की शुरुआत हैदराबाद से होगी।

royal nepal

'रॉयल नेपाल' पैकेज का रूट मैप

पहला दिन (17-12-2022) - सुबह 11:05 बजे हैदराबाद से गोरखपुर के लिए फ्लाइट (विमान संख्या - 6E 886) उड़ान भरेगी, जो गोरखपुर एयरपोर्ट पर दोपहर 01:20 बजे लैंडिंग करेगी, जिसके बाद पर्यटकों को सड़क मार्ग से लुम्बिनी ले जाया जाएगा, जहां माया देवी मंदिर, आसपास के दर्शनीय स्थल की सैर करवाई जाएगी। फिर रात में होटल में ठहराया जाएगा, जहां सभी के लिए डिनर की भी व्यवस्था रहेगी।
दूसरा दिन (18-12-2022) - सुबह के नाश्ते के बाद होटल से चेकऑउट कराया जाएगा फिर पोखरा के लिए सभी को ले जाया जाएगा, जहां फेवा झील घुमाया जाएगा और होटल ले जाया जाएगा, जहां रात में सभी पर्यटक होटल में आराम कर सकेंगे।
तीसरा दिन (19-12-2022) - सुबह के नाश्ते के बाद पोखरा में स्थित सारंगकोट व्यू प्वॉइंट, बिंध्यवासिनी मंदिर, डेवी फॉल्स व गुप्तेश्वर महादेव गुफा घुमाने के लिए ले जाया जाएगा। फिर रात में डिनर कर सभी पर्यटक होटल में आराम कर सकेंगे।
चौथा दिन (20-12-2022) - सुबह के नाश्ते के बाद होटल से चेकऑउट कराया जाएगा फिर काठमांडू के ले जाया जाएगा, जहां रास्ते में पड़ने वाले मनोकामना मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। फिर शाम के समय आप फ्री रहेंगे, इस दौरान अगर पर्यटक चाहे तो लोकल मार्केट में शॉपिंग कर सकते हैं। फिर रात में डिनर कर सभी पर्यटक होटल में आराम कर सकेंगे।
पांचवां दिन (21-12-2022) - सुबह के नाश्ते के बाद सभी पर्यटकों को पशुपतिनाथ मंदिर, दरबार स्क्वॉयर, रॉयल पैलेस व स्वयंभूनाथ मंदिर दर्शन व घुमाने के लिए ले जाया जाएगा। फिर रात में डिनर कर सभी पर्यटक होटल में आराम कर सकेंगे।
छठा दिन (22-12-2022) - सुबह के नाश्ते के बाद होटल से चेकऑउट कराया जाएगा फिर काठमांडू एयरपोर्ट के लिए ले जाएगा, जहां सभी पर्यटकों को लेकर फ्लाइट (विमान संख्या - 6E-32) दोपहर 01:55 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी, जो शाम 03:40 बजे तक दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंच जाएगी। फिर शाम 07:45 बजे दिल्ली से हैदराबाद के लिए फ्लाइट (विमान संख्या - 6E-6605) उड़ान भरेगी और रात 10:00 बजे हैदराबाद एयरपोर्ट पर सभी पर्यटकों को छोड़ देगी।

यहां आपकी सुंदर और मंगलमय यात्रा का अंत हो जाएगा और आप एक सुनहरे यादों के साथ अपने घर को लौट जाएंगे।

royal nepal

'रॉयल नेपाल' पैकेज का टिकट मूल्य

IRCTC की ओर शुरू किए जा रहे इस 'रॉयल नेपाल' पैकेज के लिए पर्यटकों के सुविधानुसार टिकट मूल्य रखा गया है, जो इस प्रकार है -

एक पर्यटक के लिए (Single Share) - 51385 रुपये
दो पर्यटकों के लिए (Double Share) - 41990 रुपये
तीन पर्यटकों के लिए (Triple Share) - 40755 रुपये
बेड के साथ बच्चों के लिए (5-11 Years) - 39520 रुपये
बेड के बगैर बच्चों के लिए (5-11 Years) - 30310 रुपये

नोट - इस पैकेज में सभी पर्यटकों के लिए यात्रा इश्योरेंस शामिल है। अधिक जानकारी के लिए आप IRCTC के वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

अपनी यात्रा को और भी दिलचस्प व रोचक बनाने के लिए हमारे Facebook और Instagram से जुड़े...

More News

    Read more about: tourism tour package tour
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+