Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »IRCTC ने निकाला 7 दिवसीय 'इंचैंटिंग सिंगापुर एंड मलेशिया' यात्रा, जानें टिकट मूल्य से लेकर रूट मैप तक सब कुछ

IRCTC ने निकाला 7 दिवसीय 'इंचैंटिंग सिंगापुर एंड मलेशिया' यात्रा, जानें टिकट मूल्य से लेकर रूट मैप तक सब कुछ

'इंचैंटिंग सिंगापुर एंड मलेशिया' के लिए IRCTC की ओर से एक 7 दिन का पैकेज निकाला गया है, जो 30 नवम्बर से शुरू होकर 06 नवम्बर तक चलेगी।

विदेश घूमने के शौकिन हैं और अभी तक कहीं जा नहीं पाए हैं तो अब परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। क्योंकि, आईआरसीटीसी एक विदेशी टूर पैकेज लेकर आया है, इस पैकेज के तहत मलेशिया और सिंगापुर के दर्शनीय स्थलों की सैर कराई जाएगी। अब ऐसे में अगर आप भी इन शानदार देशों की सैर करना चाहते हैं तो ये मौका हाथ से ना जाने दीजिए। इस पैकेज के माध्यम से आप आराम इन दोनों देशों की सैर कर पाएंगे और कोई परेशानी भी नहीं होगी, आपके आने-जाने, रहने, खाने-पीने सभी का ख्याल आईआरसीटीसी की ओर से रखा जाएगा।

'इंचैंटिंग सिंगापुर एंड मलेशिया' यात्रा टूर पैकेज

इस पैकेज के तहत यात्रियों को मलेशिया और सिंगापुर के स्थानों की सैर करवाई जाएगी। ऐसे में आपके पास एक सुनहरा मौका है कि आप बिना किसी सिरदर्दी के विदेश यात्रा कर सकें और आप सभी अपनी यात्रा को एक अच्छी याद के रूप में संजो कर रख सकें। ये पैकेज 6 रात और 7 दिन का है और यह यात्रा 30 नवम्बर से शुरू होकर 06 नवम्बर तक चलेगी।

Enchanting Singapore and Malaysia, tour package

'इंचैंटिंग सिंगापुर एंड मलेशिया' यात्रा का रूट मैप

पहला दिन (30-11-2022) - सभी यात्रियों को लेकर मालिंडो एयर (OD 206)की फ्लाइट रात 10:05 बजे दिल्ली से मलेशिया के उड़ान भरेगी।
दूसरा दिन (01-12-2022) - दूसरे दिन सुबह 06:00 बजे ये फ्लाइट मलेशिया के क्वालालंपुर एयरपोर्ट पर उतरेगी, जहां सभी यात्रियों को टूर गाइड होटल ले जाएगा। जहां से आप तैयार होकर सुबह का नाश्ता करने के बाद थोड़ा आराम कर सकेंगे। फिर लंच करने के बाद पुत्रजाया घुमाने के लिए ले जाया जाएगा। फिर बुकित बिंटांग में शॉपिंग के लिए ले जाया जाएगा। फिर रात का डिनर कराकर आपको होटल छोड़ दिया जाएगा, जहां आप आराम कर सकेंगे।
तीसरा दिन (02-12-2022) - सुबह का नाश्ता कराने के बाद आपको बातु गुफा दिखाने के लिए ले जाया जाएगा। फिर दोपहर में लंच कराने के बाद क्वालालंपुर घुमाया जाएगा, जहां आप किंग्स पैलेस, राष्ट्रीय मस्जिद, राष्ट्रीय स्मारक, जमेक मस्जिद, चॉकलेट फैक्ट्री और विश्व प्रसिद्ध पेट्रोनास ट्विन टॉवर देख सकेंगे। इसके बाद यात्रियों को डिनर कराकर होटल छोड़ दिया जाएगा, जहां आप आराम कर सकेंगे।
चौथा दिन (03-12-2022) - सुबह के नाश्ते के बाद यात्रियों को होटल से चेकऑउट कराकर सड़क मार्ग से सिंगापुर ले जाया जाएगा। फिर जोहर बाहरू में लंच कराने के बाद सारी फॉमेलिटी पूरी करने के बाद आपको सिंगापुर की इंट्री कराई जाएगी। इसके बाद आपको होटल ले जाया जाएगा, जहां से आपको शाम में सिंगापुर की नाइट सफारी के लिए ले जाया जाएगा और डिनर कर होटल में आराम कर सकेंगे।
पांचवा दिन (04-12-2022) - सुबह के नाश्ते के बाद यात्रियों को सिंगापुर सिटी की यात्रा कराई जाएगी। इस दौरान राष्ट्रीय आर्किड उद्यान, पडांग क्रिकेट क्लब, ऐतिहासिक संसद भवन, सुप्रीम कोर्ट और सिटी हॉल दिखाया जाएगा। फिर मेरलियन पार्क ले जाया जाएगा, जहां से आप मरीना बे के शानदार दृश्यों का लुत्फ उठा सकेंगे। इसके बाद लंच कराया जाएगा। फिर आपको सेंटोसा द्वीप पर केबल कार की सवारी, मैडम तुसाद वैक्स म्यूजियम, S.E.A एक्वेरियम का दृश्य भी दिखाया जाएगा। फिर डिनर के बाद होटल ले जाया जाएगा। जहां आप आराम कर सकेंगे।
छठा दिन (05-12-2022) - सुबह के नाश्ते के बाद यूनिवर्सल स्टूडियो घुमाने के लिए ले जाया जाएगा। इस दौरान यात्रियों के लिए दोपहर में खाने की भी व्यवस्था रहेगी। फिर रात में डिनर के बाद होटल छोड़ दिया जाएगा, जहां आप आराम कर सकेंगे।
सातवां दिन (06-12-2022) - सुबह के नाश्ते के बाद होटल चेकऑउट कराकर एयरपोर्ट ड्रॉप कर दिया जाएगा। जहां से आपको दिल्ली के फ्लाइट मिलेगी।

यहां आपकी पवित्र और मंगलमय यात्रा का अंत हो जाएगा और आप एक सुनहरे यादों के साथ अपने घर को लौट जाएंगे।

Enchanting Singapore and Malaysia, tour package

'इंचैंटिंग सिंगापुर एंड मलेशिया' यात्रा का टिकट मूल्य

IRCTC की ओर शुरू किए जा रहे इस 'इंचैंटिंग सिंगापुर एंड मलेशिया' के लिए पर्यटकों के सुविधानुसार टिकट मूल्य रखा गया है, जो इस प्रकार है -

एक पर्यटक के लिए (Single Share) - 1,26,000 रुपये
दो/तीन पर्यटकों के लिए (Double/Triple Share) - 1,06,800 रुपये
बेड के साथ बच्चों के लिए (5-11 Years) - 97,000 रुपये
बिना बेड के बच्चों के लिए (5-11 Years) - 86,500 रुपये

नोट - इस पैकेज में सभी पर्यटकों के लिए यात्रा इश्योरेंस शामिल है। अधिक जानकारी के लिए आप IRCTC के वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

More News

    Read more about: tourism tour package tour
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+