Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »IRCTC Tour Package! 8 दिन में ज्योतिर्लिंग की यात्रा, ओंकारेश्वर से लेकर शिवराजपुर बीच तक सब कुछ

IRCTC Tour Package! 8 दिन में ज्योतिर्लिंग की यात्रा, ओंकारेश्वर से लेकर शिवराजपुर बीच तक सब कुछ

भारत को विश्व के सबसे बड़े धार्मिक देश के रूप में जाना जाता है। ऐसे में यहां के लोग दर्शन-पूजन में काफी आस्था रखते हैं। भले ही उनका दूसरा काम बाकी रह जाए लेकिन भगवान के दरबार में जाना वो कभी नहीं भूलते। ऐसे ही लोगों के लिए IRCTC एक टूर पैकेज लेकर आया है, जिससे आप भगवान शिव के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर सकते हैं। यहीं नहीं शिवालय के करीबी बीच पर आपको इस पैकेज के तहत घुमाया जाएगा, जिससे ये पैकेज बिल्कुल कम्पलीट कॉम्बो की तरह होने वाला है।

'Jyotirlinga' टूर पैकेज

आम इंसान की सुविधा को देखते हुए IRCTC ने इस बार ज्योतिर्लिंग के पवित्र दर्शन के लिए एक पैकेज निकाला है, जो 7 रात व 8 दिनों का है, जिसके लिए बोर्डिंग स्टेशन गोरखपुर को चुना गया है। वहीं, इसके लिए डी-बोर्डिंग प्वॉइंट वाराणसी, प्रयागराज संगम, लखनऊ, वीरांगना लक्ष्मी बाई स्टेशन को रखा गया है। ऐसे में अगर यूपी के इन तमाम शहरों से हैं तो आपको तनिक भी देरी नहीं करनी चाहिए और फटाक से इस पैकेज को ले लेना चाहिए। ये पैकेज भगवान शिव के भक्तों के लिए एक वरदान के रूप में साबित होने वाला है।

jyotirlinga yatra

'Jyotirlinga' टूर पैकेज का रूट मैप

पहला दिन (15-10-2022) - पहले दिन यात्रा गोरखपुर से शुरू होगी, जो वाराणसी, प्रयागराज संगम, लखनऊ, वीरांगना लक्ष्मी बाई रेलवे स्टेशन पर रुकते हुए जाएगी, जहां से आप अपने इस पवित्र यात्रा की शुरुआत कर सकेंगे।
दूसरा दिन (16-10-2022) - दूसरे ट्रेन सुबह महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचेगी, जहां आपके ठहरने की व्यवस्था एक धर्मशाला में की जाएगी, जहां से स्नान और नाश्ता करने के बाद आपको महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के दर्शन के लिए ले जाया जाएगा और फिर रात का खाना खाकर उसी धर्मशाला में आपके ठहरने की व्यवस्था रहेगी।
तीसरा दिन (17-10-2022) - सुबह का नाश्ता लेने के बाद धर्मशाला से चेकऑउट करा दिया जाएगा और फिर ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के दर्शन के लिए ले जाया जाएगा। दर्शन करने के बाद आपको उज्जैन स्टेशन ले जाया जाएगा, जहां से आप सोमनाथ के लिए प्रस्थान करेंगे।
चौथा दिन (18-10-2022) - चौथे दिन दोपहर तक आप वेरावल जंक्शन पहुंचेंगे, जहां से आप फ्रेश होने के बाद सोमनाथ मंदिर के दर्शन के लिए जा सकते हैं और फिर वापस स्टेशन लाया जाएगा। जहां से आपको द्वारका के लिए प्रस्थान करना पड़ेगा।
पांचवां दिन (19-10-2022) - पांचवें दिन आप सुबह तक द्वारका नगरी तक पहुंच चुके होंगे, जहां से फ्रेश होने के बाद आपको द्वारकाधीश मंदिर और नागेश्वर ज्योतिर्लिंग ले जाया जाएगा। फिर आपको भीत द्वारका ले जाया जाएगा, जहां आप अपने खर्च पर नौका विहार का आनंद ले सकेंगे। फिर यहां से आपको द्वारका ले जाया जाएगा, जहां आप रात का खाना खाकर आराम कर सकेंगे।
छठा दिन (20-10-2022) - सुबह के नाश्ते के बाद आपको धर्मशाला से चेकऑउट करना होगा, फिर आपको शिवराजपुर बीच घुमाने के लिए ले जाया जाएगा। इसके बाद आपको द्वारका स्टेशन लाया जाएगा। जहां से आपके घर वापसी के लिए ट्रेन चलेगी।
सातवां दिन (21-10-2022) - सातवें दिन आप शाम तक वीरांगना लक्ष्मी बाई स्टेशन और रात तक लखनऊ स्टेशन तक पहुंच जाएंगे, जो कि इस यात्रा का डि-बोर्डिंग प्वॉइंट है।
आठवां दिन (22-10-2022) - भोर में ही आपको प्रयागराज संगम तक और सुबह तक आपको वाराणसी स्टेशन पर छोड़ दिया जाएगा. इसके यात्रा के अंतिम पड़ाव यानी कि गोरखपुर स्टेशन पर आपको दोपहर तक पहुंचा दिया जाएगा।

यहां आपकी मंगलमय यात्रा का अंत हो जाएगा और आप एक सुनहरे यादों के साथ अपने घर को लौट जाएंगे।

jyotirlinga yatra

'Jyotirlinga' टूर पैकेज का टिकट मूल्य

IRCTC की ओर शुरू किए जा रहे इस ज्योतिर्लिंग यात्रा के लिए पर्यटकों के सुविधानुसार टिकट मूल्य - 15,150 रुपया (स्लीपर क्लास) रखा गया है।

नोट - इस पैकेज में सभी पर्यटकों के लिए यात्रा इश्योरेंस शामिल है। अधिक जानकारी के लिए आप IRCTC के वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

More News

    Read more about: jyotirlinga tour travel trip temple
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+