पुरी, बाबा जगन्नाथ का धाम है.. जहां हर साल लाखों पर्यटक जाते हैं और बाबा के चरणों में अपना शीष नवाते हैं, ऐसे में अगर आप भी बाबा जगन्नाथ के दर्शन करना चाहते हैं तो आपके लिए आईआरसीटीसी ने एक टूर पैकेज निकाला है, जिससे आप एक सीमित खर्च में पुरी की सैर कर सकते हैं। इस पैकेज में बाबा बैद्यनाथ, गया और काशी का भ्रमण कराया जाएगा।
आईआरसीटीसी का यह पैकेज 7 रात व 8 दिन का होगा। इस पैकेज में आपको समुद्र के शानदार नजारों को दिखाया जा सकता है। धार्मिक दर्शन के लिए शुरू होने वाला यह पैकेज आध्यात्मिक लोगों के लिए काफी खास है। इसके बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। यह पैकेज 8 दिवसीय होगा, जिसकी शुरुआत दिल्ली से होगी। इस पैकेज का नाम है - श्री जगन्नाथ यात्रा (Shri Jagannath Yatra)...।

'श्री जगन्नाथ यात्रा' टूर पैकेज का रूट मैप
पहला दिन (25-01-2023) - शाम 06:00 बजे दिल्ली सफदरगंज रेलवे स्टेशन से इस सफर की शुरुआत होगी, इसके लिए शाम 05:00 बजे बोर्डिंग का समय दिया गया है। यात्रा के दौरान रात 08:00 बजे सभी को डिनर कराया जाएगा।
दूसरा दिन (26-01-2023) - सुबह 06:00 बजे सभी को नाश्ता कराया जाएगा और फिर 07:00 बजे सभी यात्री वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। जहां से सभी को होटल ले जाया जाएगा। फिर सुबह 09:00 बजे काशी विश्वनाथ के लिए ले जाया जाएगा। फिर शाम 03:30 बजे लंच के बाद यात्री शॉपिंग के लिए भी जा सकते हैं। फिर शाम 05:30 बजे सभी को गंगा आरती दिखाने के लिए ले जाया जाएगा और फिर शाम 07:30 बजे वाराणसी रेलवे स्टेशन लाया जाएगा, जहां आप डिनर कर सकेंगे और फिर आपको रात 08:30 बजे जसडीह रेलवे स्टेशन के लिए ट्रेन मिलेगी।
तीसरा दिन (27-01-2023) - सुबह 08:00 बजे सभी को नाश्ता कराया जाएगा और 11:00 बजे तक सभी यात्री जसडीह रेलवे स्टेशन पहुंच जाएंगे, जहां से सभी को होटल ले जाया जाएगा और सभी लंच कर सकेंगे। फिर दोपहर 02:00 बजे बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर के दर्शन कराने के लिए ले जाया जाएगा। फिर शाम 05:00 बजे तक सभी को जसडीह रेलवे स्टेशन ले जाया जाएगा और शाम 06:00 बजे पुरी के लिए ट्रेन मिलेगी। रात 08:00 बजे ट्रेन में ही डिनर कराया जाएगा।

चौथा दिन (28-01-2023) - सुबह 08:00 बजे सभी को नाश्ता कराया जाएगा और दोपहर 12:30 बजे लंच... फिर 01:00 बजे सभी पुरी रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे, जहां से होटल ले जाया जाएगा। फिर शाम 05:00 बजे जगन्नाथ पुरी धाम के दर्शन कराने के लिए ले जाया जाएगा और रात 08:00 बजे सभी को डिनर कराया जाएगा। डिनर करने के बाद सभी पुरी में ही रात रुकेंगे।
पांचवां दिन (29-01-2023) - सुबह 08:00 बजे सभी को नाश्ता कराने बाद 09:00 बजे भुवनेश्वर के लिंगराज मंदिर, परशुरामेश्वर मंदिर, उदयगिरी की गुफाएं दिखाने के लिए ले जाया जाएगा। इस दौरान सभी के लंच की भी व्यवस्था रहेगी। फिर शाम 07:00 बजे तक पुरी के लिए वापसी कराई जाएगी और शाम 08:00 बजे सभी के लिए डिनर की इंतजाम किया जाएगा। डिनर करने के बाद सभी पुरी में ही रात रुकेंगे।
छठा दिन (30-01-2023) - सुबह 08:00 बजे सभी को नाश्ता कराने बाद 09:00 बजे कोणार्क के सूर्य मंदिर और बीच दिखाने के लिए ले जाया जाएगा। फिर दोपहर 02:00 बजे सभी पुरी रेलवे स्टेशन ले जाया जाएगा। जहां से 03:00 बजे गया के लिए ट्रेन मिलेगी। इस बीच सभी को लंच भी कराया जाएगा। फिर रात 08:00 बजे ट्रेन जर्नी के दौरान ही डिनर की व्यवस्थाएं रहेंगी।
सातवां दिन (31-01-2023) - सुबह 06:00 बजे ट्रेन में ही सभी को नाश्ता कराया जाएगा, फिर 08:00 बजे तक गया रेलवे स्टेशन ट्रेन पहुंच जाएगी। फिर सभी को होटल ले जाया जाएगा। इसके बाद दोपहर 02:00 बजे विष्णुपद मंदिर के लिए ले जाया जाएगा और फिर शाम 06:30 बजे तक गया रेलवे स्टेशन लाया जाएगा, जहां शाम 07:00 बजे दिल्ली के लिए ट्रेन मिलेगी। फिर रात 08:00 बजे ट्रेन जर्नी के दौरान ही डिनर कराया जाएगा।
आठवां दिन (01-02-2023) - सुबह 08:30 बजे ट्रेन में ही नाश्ते का प्रबंध रहेगा और फिर सभी 11:00 बजे तक दिल्ली के सफदरगंज रेलवे स्टेशन पहुंच जाएंगे।
यहां आपकी सुंदर और मंगलमय यात्रा का अंत हो जाएगा और आप एक सुनहरे यादों के साथ अपने घर को लौट जाएंगे।

'श्री जगन्नाथ यात्रा' टूर पैकेज का टिकट मूल्य
IRCTC की ओर शुरू किए जा रहे इस 'श्री जगन्नाथ यात्रा' टूर पैकेज के लिए पर्यटकों के सुविधानुसार टिकट मूल्य रखा गया है, जो इस प्रकार है -
स्टैंडर्ड के लिए
एक पर्यटक के लिए (Single Share) - 20305 रुपये
दो पर्यटकों के लिए (Double Share) - 17655 रुपये
तीन पर्यटकों के लिए (Triple Share) - 17655 रुपये
बच्चों के लिए (05-11 Years) - 15890 रुपये
सुपीरियर के लिए
एक पर्यटक के लिए (Single Share) - 23215 रुपये
दो पर्यटकों के लिए (Double Share) - 20185 रुपये
तीन पर्यटकों के लिए (Triple Share) - 20185 रुपये
बच्चों के लिए (05-11 Years) - 18170 रुपये
कंफर्ट के लिए
एक पर्यटक के लिए (Single Share) - 29035 रुपये
दो पर्यटकों के लिए (Double Share) - 25245 रुपये
तीन पर्यटकों के लिए (Triple Share) - 25245 रुपये
बच्चों के लिए (05-11 Years) - 22725 रुपये
नोट - इस पैकेज में सभी पर्यटकों के लिए यात्रा इश्योरेंस शामिल है। अधिक जानकारी के लिए आप IRCTC के वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
अपनी यात्रा को और भी दिलचस्प व रोचक बनाने के लिए हमारे Facebook और Instagram से जुड़े...



Click it and Unblock the Notifications















