
IRCTC हमेशा से ही यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए कदम उठाता रहता है। ऐसे में सितंबर का महीना चल रहा है और नवरात्रि का सप्ताह आने वाला है, जिससे अब IRCTC की ओर से यात्रियों को 'व्रत थाली' का उपहार दिया गया है। ऐसे में अब तो यात्रियों की बल्ले-बल्ले होने वाली है। इसको लेकर IRCTC की ओर से निर्देश भी जारी कर दिया गया है।
ऐसे में अगर कोई भी यात्री व्रत के दौरान ट्रेन की यात्रा करेगा तो उसको अब इस बात की टेंशन लेने की कोई आवश्यकता नहीं है कि खाने में क्या खाया जाए। इसके लिए अब आपको ट्रेन में बैठे-बैठे व्रत का खाना मिल जाएगा। इसके लिए यात्रियों को थाली मंगाने लिए 1323 पर कॉल करना होगा और थाली बुक हो जाएगी, जिसके बाद कुछ ही समय के बाद आपकी थाली आपके सामने होगी। ये सुविधा पिछली बार भी यात्रियों को दी गई थी।

इस विषय में आईआरसीटीसी के पीआरओ आनंद कुमार झा का कहना है कि यात्रियों के लिए सुविधा को देखते हुए शुरू किया गया है। इस थाली की डिमांड के अनुसार आगे भी जारी रखने का फैसला लिया जा सकता है।
'व्रत थाली' का मूल्य
- 99 रुपये - फल, कुट्टू की पकोड़ी और दही
- 99 रुपये - 2 पराठे, आलू की सब्जी और साबूदाने की खीर
- 199 रुपये - 4 पराठे, 3 सब्जी और साबूदाने की खिचड़ी
- 250 रुपये - पनीर पराठा, व्रत मसाला, सिंघाड़ा और आलू पराठा



Click it and Unblock the Notifications












