Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »IRCTC ने निकाला Har Har Gange टूर पैकेज, जानें तारीख से लेकर रूट मैप तक की पूरी जानकारी

IRCTC ने निकाला Har Har Gange टूर पैकेज, जानें तारीख से लेकर रूट मैप तक की पूरी जानकारी

अधिकांश तौर पर देखा जाता है कि भारत के लोग धर्म में काफी आस्था रखते हैं। इसका कारण भी है कि भारत के हर एक शहर में कोई न कोई धार्मिक स्थल है, ऐसे में भगवान में विश्वास रखना तो जायज ही है। और ऐसे में हमारे देश में लोग बड़े ही धार्मिक और पारम्परिक होते हैं। उन्हें धार्मिक स्थलों को घूमना, वहां दर्शन करना खूब पसंद होता है। ऐसे में IRCTC की ओर से 'हर हर गंगे' नाम से एक टूर पैकेज निकाला गया है। भारत के प्रमुख धार्मिक स्थल पुरी के साथ काशी और त्रिवेणी संगम के दर्शन कराएगी।

'हर हर गंगे' टूर पैकेज

'हर हर गंगे' टूर पैकेज

यात्रियों को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो, इसे ध्यान में रखते हुए IRCTC ने यह पैकेज निकाला है, जो 8 रात और 9 दिन का है। इस पैकेज के लिए यात्रियों को राजकोट (बोर्डिंग प्वॉइंट - राजकोट, साबरमती, छायापुरी, रतलाम, संत हिदाराम नगर) से ट्रेन पकड़ना होगा। यानी कि अगर आप गुजरात के राजकोट साइड में रहते हैं तो ये पैकेज आपके लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं है।

'हर हर गंगे' टूर पैकेज का रूट मैप

'हर हर गंगे' टूर पैकेज का रूट मैप

पहला दिन (01-12-2022) - दिए गए स्टेशनों से बोर्डिंग और पूरी के लिए यात्रा की शुरुआत

दूसरा दिन (02-12-2022) - ट्रेन यात्रा

तीसरा दिन (03-12-2022) - पुरी पहुंचने के बाद होटल ले जाया जाएगा, जहां से फ्रेश होने के बाद यात्री बाबा जगन्नाथ पुरी के दर्शन कर सकेंगे। फिर होटल आकर रात में आराम करें।

चौथा दिन (04-12-2022) - फिर सुबह के नाश्ता के बाद पुरी के पास में स्थित लिंगराज मंदिर और कोणार्क मंदिर ले जाया जाएगा। जहां से शाम को लौटने के बाद गंगासागर के लिए प्रस्थान कर दिया जाएगा।

पांचवां दिन (05-12-2022) - कोलकाता पहुंचने के बाद गंगासागर ले जाया जाएगा, जहां घूमने के लिए यात्री रात वहीं रुकेंगे।

छठा दिन (06-12-2022) - सुबह का नाश्ता कर यात्री कोलकाता के प्रसिद्ध काली मंदिर जाएंगे और दर्शन करने के बाद वाराणसी के लिए प्रस्थान कर लेंगे।

सातवां दिन (07-12-2022) - काशी पहुंचने के बाद यात्रियों को विश्वनाथ मंदिर का दर्शन कराया जाएगा और फिर रात को प्रयागराज के लिए प्रस्थान करा दिया जाएगा।

आठवां दिन (08-12-2022) - एकदम सुबह ही यात्री प्रयागराज पहुंच जाएंगे, जिसके बाद त्रिवेणी संगम और हनुमानगढ़ी के दर्शन करेंगे और फिर राजकोट के प्रस्थान करा दिया जाएगा।

नौवां दिन (09-12-2022) - सभी यात्रियों को उनके बोर्डिंग प्वॉइंट तक छोड़ दिया जाएगा और इस प्रकार से आप सभी की पवित्र यात्रा खत्म हो जाएगी।

'हर हर गंगे' टूर पैकेज का टिकट मूल्य

'हर हर गंगे' टूर पैकेज का टिकट मूल्य

IRCTC की ओर शुरू किए जा रहे इस 'हर हर गंगे' यात्रा के लिए पर्यटकों के सुविधानुसार टिकट मूल्य रखा गया है, जो इस प्रकार है -

बजट स्लीपर क्लास (SL) - 14900 रुपये
स्टैण्डर्ड स्लीपर क्लास (SL) - 16500 रुपये
कंफर्ट क्लास (3AC) - 25300 रुपये

नोट - इस पैकेज में सभी पर्यटकों के लिए यात्रा इश्योरेंस शामिल है। इसके साथ ही इस पैकेज में यात्रियों के रहने-खाने की भी व्यवस्था है।

More News

    Read more about: varanasi prayagraj puri kolkata ganga
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+