Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मुंबई से लेकर उत्तराखंड तक, कौन से राज्यों में आज से फिर करवट बदलेगा मौसम?

मुंबई से लेकर उत्तराखंड तक, कौन से राज्यों में आज से फिर करवट बदलेगा मौसम?

भारतीय मौसम विभाग ने अगले करीब 1 सप्ताह का मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके मुताबिक एक बार फिर से कई राज्यों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। कई राज्यों में मौसम विभाग ने बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। अगले 2-3 दिनों तक भारतीय मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में रेड अलर्ट समेत कश्मीर और लद्दाख में भी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

Mumbai Rain

इसके साथ ही मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि अगले कुछ दिनों में दिल्ली व एनसीआर की मुश्किलें फिर से बढ़ सकती है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अलर्ट के अनुसार 28 जुलाई से लेकर 1 अगस्त तक दिल्ली व आसपास के इलाकों में आसमान में बादल छाये रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है। 31 जुलाई और 1 अगस्त को दिल्ली में एक बार फिर से झमाझम बारिश होने वाली है। साथ ही बताया जाता है कि दिल्ली का तापमान अधिकतम 37° सेल्सियस और न्यूनतम 27° सेल्सियस के आसपास रहने की ही संभावना है।

Mumbai weather

तेज बारिश की वजह से मुंबई व आसपास के इलाकों में हालात भी काफी बिगड़ गये हैं। लगातार हो रही बारिश की वजह से मुंबई व आसपास के इलाकों में पानी भर गया है, जिससे लोगों को काफी मुश्किलें हो रही हैं। बारिश की वजह से गुरुवार को रेल सेवाएं भी प्रभावित हुई थी। BMC ने गुरुवार को स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान भी कर दिया था।

Mumbai Rain

मुंबई व आसपास के कई इलाकों 2-3 फीट तक पानी भर गया है और मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम रहने की संभावना जतायी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को मुंबई में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मुंबई के अलावा ठाणे, कल्याण, डोंबिवली, अंबरनाथ समेत अन्य इलाकों में बारिश की वजह से जनजीवन प्रभावित होने वाला है। शुक्रवार को ठाणे में सभी स्कूल व कॉलेजों को बंद कर दिया गया है।

हिमाचल प्रदेश कुछ दिनों पहले ही मानसून का भयावह रूप देख चुका है। लेकिन एक बार फिर से हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। अगले 4 दिनों में उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है। इसके साथ ही पूर्वोत्तर भारत के राज्यों व तेलंगाना में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Patna Weather

बता दें, पिछले एक हफ्ते में तेलंगाना में करीब 8 लोगों की मौत हो गयी है। इस वजह से राज्य के कई इलाकों में जलजमाव के साथ-साथ फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बिहार में मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। 31 जुलाई तक पटना समेत 20 जिलों में तेज बारिश की आशंका है। अगले दो दिनों तक बिहार के कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी किया है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+