Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कश्मीर में बर्फबारी से लौटी रौनक, 2 महीने का सूखा हुआ खत्म

कश्मीर में बर्फबारी से लौटी रौनक, 2 महीने का सूखा हुआ खत्म

पिछले लंबे समय से कश्मीर घाटी में बर्फबारी नहीं होने की वजह से यहां पर्यटन काफी सुस्त होने लगा था। लोगों ने कश्मीर आने का प्लान कैंसिल करना तक शुरू कर दिया था। लेकिन आखिरकार कश्मीर में पिछले 2 महीनों का सूखा खत्म हुआ और पर्यटक कई जगहों पर ताजी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं।

snowfall in kashmir file photo

कश्मीर में बर्फबारी से पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय निवासी भी खुशी से झुम उठे हैं। 'चिल्ला-ए-कलां' के आखिरी दिनों में हुई बर्फबारी के कारण पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोगों में भी खुशी की लहर दौड़ गयी है।

मिली जानकारी के अनुसार गुलमर्ग, सोनमर्ग और गुरेज में भारी बर्फबारी हुई है। पहाड़ों पर तो कई जगहों पर बर्फबारी की वजह से सड़के बंद भी हो गयी हैं। सफेद बर्फ की चादर से ढंका कश्मीर एक बार फिर से जन्नत-ए-हिंद नजर आ रहा है। बताया जाता है कि जम्मू-कश्मीर के गांदरबल और सोनमर्ग में इतनी बर्फ गिरी है कि कहीं कुछ नजर नहीं आ रहा है।

आमतौर पर कश्मीर में यह नजारा दिसंबर में ही दिखता है लेकिन इस बार पर्यटकों को लंबा इंतजार करना पड़ गया है। रविवार को हुई बर्फबारी में पर्यटकों ने ठंड की परवाह न करते हुए जमकर लुत्फ उठाया। बर्फबारी का सिलसिला पिछले कुछ दिनों से लगातार जारी है और अगले कुछ दिनों तक बर्फबारी होने की पूरी संभावना है।

snowcutting machine

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार कश्मीर के बांदीपोरा के गुरेज सेक्टर में इतनी अधिक बर्फबारी हुई है कि सड़कें बर्फ की मोटी परत से ढक गयी है। इसलिए स्नो कटिंग मशीन की मदद से सड़कों को साफ करना पड़ा है। पिछले रविवार को हुई बर्फबारी के कारण श्रीनगर कारगिल राजमार्ग को बंद कर देना पड़ा था और ऐतिहासिक मुगल रोड भी बंद कर दिया गया था। पिछले 24 घंटों में कश्मीर के कुछ इलाकों में रिकॉर्ड बर्फबारी दर्ज की गयी है। पहाड़ी इलाकों पर बर्फ गिरने के साथ-साथ मैदानी इलाकों में रुक-रुक कर लगातार हल्की बारिश भी हो रही है।

बता दें, कश्मीर में 40 दिनों की कठोर सर्दियों वाले 'चिल्ला-ए-कलां' का अंत 31 जनवरी को होने वाला है। शुरुआती दिनों में भले ही कड़ाके की ठंड रही हो लेकिन बर्फबारी नहीं होने से पर्यटक काफी मायूस थे लेकिन आखिरी के दिनों में हुई बर्फबारी ने पर्यटकों को खुश कर दिया है। गुलमर्ग और सोनमर्ग के होटल और रिसॉर्ट्स में ठहरे पर्यटक बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं।

फिर कब होगी बर्फबारी

latest snowfall in kashmir

मौसम विभाग ने अभी कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश या फिर बर्फबारी की संभावना जतायी है। मिली जानकारी के अनुसार अगले 2 दिनों तक कुपवाड़ा, बांदीपोरा, बारामूला, गांदरबल, शोपियां, कुलगाम और अनंतनाग जिलों के ऊपरी इलाकों में भारी बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम का मिजाज 2 फरवरी के बाद ही ठीक होने की संभावना मौसम विभाग ने जतायी है।

इसके साथ ही मुगल रोड, सिंथन टॉप और ज़ोजिला पास जैसे ऊंचे जगहों पर सफर करने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर देख लें। अगर ट्रैफिक विभाग ने इन इलाकों में सफर करने को हरी झंडी दिखाई होगी, तभी आगे बढ़े। मिली जानकारी के अनुसार गुलमर्ग के ऊपरी इलाकों में सबसे अधिक बर्फबारी रविवार 4 फरवरी को होने की संभावना है, जिसका असर नीचले इलाकों में भी पड़ेगा।

More News

Read more about: kashmir snowfall travel tourism
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+