Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कानपुर में अब दौड़ेगी भूमिगत मेट्रो, फेज 2 के 5 स्टेशनों का पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन - जाने कब?

कानपुर में अब दौड़ेगी भूमिगत मेट्रो, फेज 2 के 5 स्टेशनों का पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन - जाने कब?

कानपुर वासियों का लंबा इंतजार अब होने वाला है जल्द ही खत्म। कानपुर में अब भौकाल मचाएगी अंडरग्राउंड मेट्रो। जी हां, कानपुर मेट्रो का फेज 2 बनकर लगभग तैयार हो चुका है जो पूरी तरह से भूमिगत है। मीडिया रिपोर्ट में किये गये दावों की माने तो जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कानपुर मेट्रो के फेज 2 का उद्घाटन करने वाले हैं।

अब कोलकाता और मुंबई के तर्ज पर कानपुर में भी जमीन के नीचे तेज रफ्तार से दौड़ने वाली है भूमिगत मेट्रो। बताया जाता है कि इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए पीएम मोदी के साथ राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कानपुर में मौजूद रहने वाले हैं।

kanpur metro phase 2

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार कानपुर मेट्रो का फेज 2 जो पूरी तरह से भूमिगत होने वाला है, यह IIT कानपुर को कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से जोड़ेगा। इस मेट्रो कॉरिडोर में 5 स्टेशन बनाएं गये हैं। इस मेट्रो कॉरिडोर के खुल जाने के साथ ही कानपुर में मेट्रो स्टेशनों की कुल संख्या बढ़कर 14 हो जाएगी।

बताया जाता है कि देश के दूसरे प्रमुख शहरों की तरह ही कानपुर में भी बढ़ती आबादी और गाड़ियों की संख्या अक्सर सड़क जाम जैसी स्थिति को पैदा कर देती है। ऐसे में मेट्रो सेवाओं का विस्तार कानपुर वासियों के लिए चैन की सांस और राहत लेकर आने वाला है।

बताया जाता है कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) कानपुर मेट्रो के भूमिगत मेट्रो कॉरिडोर का अंतिम ट्रायल रन कर रही है। इस ट्रायल रन के साथ ही सिग्नलिंग व्यवस्था, ट्रेन सिस्टम और स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं की भी फाइनल जांच की जा रही है, ताकि यात्री सेवाएं शुरू होने के बाद यात्रियों को कोई समस्या न हो। जिन 5 मेट्रो स्टेशनों के बीच कानपुर मेट्रो के फेज 2 में भूमिगत मेट्रो सेवाओं को शुरू किया जाएगा, उनमें शामिल हैं -

  • चुन्नीगंज
  • नवीन मार्केट
  • बड़ा चौराहा
  • नयागंज
  • कानपुर सेंट्रल

अब शहर के एक सिरे से दूसरे सिरे तक आवाजाही करने में लगेगा मात्र 25 मिनट का समय, जिसके लिए चुकाने पड़ेंगे ₹40। कानपुर मेट्रो के फेज 2 का उद्घाटन करने के लिए प्रधानमंत्री कब कानपुर पहुंचेंगे इस बारे में अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि पीएम मोदी 24 अप्रैल को कानपुर जा सकते हैं।

कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि कानपुर मेट्रो शहरवासियों के लिए यात्रा का एक अत्याधुनिक साधन बनकर उभर रहा है। भूमिगत मेट्रो कॉरिडोर के शुरुआत के साथ जहां कानपुर शहर का एक बड़ा हिस्सा मेट्रो कॉरिडोर से जुड़ जाएगा, वहीं दूसरी ओर बिना ट्रैफिक में फंसे और प्रदूषणमुक्त तरीके से यात्रा का एक तेज रफ्तार विकल्प भी कानपुर के लोगों को मिलने वाला है।

More News

    Read more about: kanpur metro travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+