Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कटरा से श्रीनगर तक वंदे भारत से अब दिखेगा धरती के स्वर्ग का नजारा, साथ में होगी Free सवारी

कटरा से श्रीनगर तक वंदे भारत से अब दिखेगा धरती के स्वर्ग का नजारा, साथ में होगी Free सवारी

19 अप्रैल को कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रवाना करने वाले थे। लेकिन अब पीएम मोदी का कश्मीर दौरा कुछ समय के लिए टाल दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि अब इस ट्रेन का उद्घाटन करने की नई तारीख का ऐलान कुछ समय बाद किया जाएगा। हालांकि इस बीच भारतीय रेलवे की ओर से एक बड़ी ही अच्छी खबर आयी है।

मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि इस ट्रेन की बुकिंग आने वाले सप्ताह में ही शुरू कर दी जाएगी। इसके साथ ही भारतीय रेलवे ने यह भी बताया है कि इस ट्रेन में फ्री में यात्रा भी की जा सकेगी।

vande bharat katra srinagar

जम्मू से कश्मीर के बीच की दूरी को सड़क मार्ग से तय करने में जहां 7 से 8 घंटे का वक्त लग जाता है, इस वंदे भारत एक्सप्रेस के शुरू होने से यह समय कम होकर आधा हो जाएगा। कटरा से श्रीनगर के बीच की दूरी वंदे भारत एक्सप्रेस मात्र 3 घंटे में तय करेगी। इसके साथ ही अत्यधिक ठंड के मौसम में भी सड़कों के जाम होने या बर्फ वाली फिसलन की वजह से दुर्घटनाओं के घटने की संभावनाएं भी खत्म हो जाएगी।

इस वंदे भारत एक्सप्रेस के शुरू होने से कश्मीर के निवासियों के साथ-साथ देश व दुनिया भर से आने वाले पर्यटकों को भी खूब लाभ मिलेगा। श्रीनगर से कटरा के बीच का सफर यह ट्रेन रियासी में चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेल ब्रिज पर से होकर तय करेगी।

भारतीय रेलवे सूत्रों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 19 अप्रैल तक इस ट्रेन के किराए के संबंध में सारी जानकारियां घोषित कर दी जाएंगी। हालांकि संभावना जतायी गयी है कि कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस के एसी चेयर कार का किराया ₹1600 और एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया ₹2500 तक होने की संभावना है।

इसके साथ रेलवे ने एक और खुशखबरी देते हुए बताया है कि भारतीय रेलवे की दूसरी ट्रेनों की तरह से कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस में भी 5 साल तक के बच्चों को फ्री में यात्रा करने का मौका मिलेगा। यानी 5 साल तक के बच्चों के माता-पिता को इस ट्रेन से सफर करने के लिए टिकट खरीदना नहीं पड़ेगा। हां, अगर बच्चों को अलग सीट पर बैठाना चाहते हैं, तब उन्हें टिकट खरीदने की जरूरत होगी।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+