Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दुर्गापूजा कार्निवल की तारीख हुई घोषित, कोलकाता की दुर्गापूजा देखनी है तो अभी से शुरू कर दें Planning

दुर्गापूजा कार्निवल की तारीख हुई घोषित, कोलकाता की दुर्गापूजा देखनी है तो अभी से शुरू कर दें Planning

इस साल दुर्गापूजा में अगर कोलकाता में घूमने जाना है तो तैयारियां अभी से शुरू कर दें। कब पहुंचना है कोलकाता, फ्लाईट या ट्रेन का टिकट बुक करना, कहां रुकना है, होटल की बुकिंग इत्यादि...इत्यादि। अब आप सोच रहे होंगे कि अभी तो जुलाई का तीसरा सप्ताह ही चल रहा है और दुर्गापूजा तो अक्तूबर के दूसरे सप्ताह में है। फिर अभी से क्यों बुकिंग करना और प्लान बनाना शुरू करें।

अरे जनाब, हम कोलकाता के दुर्गापूजा की बात कर रहे हैं। यह ऐसा समय है जब पूरी दुनिया से लोग कोलकाता पहुंचते हैं। दुर्गापूजा को एंजॉय करने के साथ-साथ विसर्जन के समय आयोजित होने वाले दुर्गापूजा कार्निवल का भी आनंद उठाते हैं।

durga puja carnival kolkata

कोलकाता का दुर्गापूजा कार्निवल यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में भी शामिल है। मंगलवार को विभिन्न दुर्गापूजा कमेटियों के साथ बैठक के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस साल के दुर्गापूजा कार्निवल की तारीख का ऐलान कर दिया है।

बता दें, इस साल दुर्गा पूजा 9 अक्तूबर से 12 अक्तूबर तक आयोजित होगी। लेकिन विजयादशमी के 3 दिन बाद यानी 15 अक्तूबर को दुर्गापूजा कार्निवल का आयोजन करने का फैसला लिया गया है। हर साल की तरह इस साल भी कोलकाता के रेड रोड पर ही इस कार्निवल का आयोजन किया जाएगा, जिसके बाद ही सभी प्रमुख दुर्गापूजा कमेटियों की प्रतिमाएं विसर्जित होंगी। सिर्फ महानगर कोलकाता में ही नहीं बल्कि अलग-अलग जिलों में भी ऐसे ही कार्निवल का आयोजन होगा। इसे आयोजित करने की जिम्मेदारी संबंधित जिला प्रशासन को दी गयी है।

kolkata durga puja carnival date

हर साल मुख्यमंत्री विभिन्न क्लबों को आर्थिक सहायता प्रदान करती है। पिछले साल राज्य भर के विभिन्न क्लबों को सहायता राशी के तौर पर 70 हजार रुपए प्रदान किये गये थे, जिसे बढ़ाकर इस साल मुख्यमंत्री ने 85 हजार रुपए करने की घोषणा की है।

वहीं अगले साल क्लबों को 1 लाख रुपए प्रति क्लब अनुदान राशी प्रदान करने की घोषणा मुख्यमंत्री ने इस साल ही कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार इस साल लगभग 43 हजार क्लबों को राज्य सरकार की ओर से दुर्गापूजा पर अनुदान राशि प्रदान की जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार को लगभग 365 करोड़ 50 लाख रुपए खर्च करने पड़ेंगे।

More News

    Read more about: durga puja kolkata festival
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+