Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »ईद को लेकर कोलकाता में जारी की गयी ट्रैफिक एडवाइजरी, कई रास्तों को किया बंद - रूट डायवर्जन लागू

ईद को लेकर कोलकाता में जारी की गयी ट्रैफिक एडवाइजरी, कई रास्तों को किया बंद - रूट डायवर्जन लागू

ईद को लेकर कोलकाता की ट्रैफिक पुलिस ने विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है ताकी जितनी देर ईद की नमाज पढ़ी जाए, उतनी देर में आम लोगों और वाहनों को आवाजाही करने में कोई परेशानी न हो। कोलकाता की ट्रैफिक पुलिस ने अपनी एडवाइजरी के तहत कुछ रूट्स को बंद और कई रूट्स को डायवर्ट करने के साथ ही वैकल्पिक रास्तों की घोषणा भी की है।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार चांद दिखने के आधार पर कोलकाता में 31 मार्च की सुबह 4 बजे से दोपहर 12 बजे तक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी रहेगी।

kolkata traffic advisory eid

मालवाही गाड़ियों पर लगी रहेगी पाबंदी

बताया जाता है कि 31 मार्च की सुबह 4 से दोपहर 12 बजे तक मालवाही वाहनों को कोलकाता शहर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। हालांकि एलपीजी सिलिंडर, सीएनजी, पेट्रोलियम उत्पाद, लुब्रिकेंट, ऑक्सीजन, सब्जियां, दवाईयां, फल, मछली और दूध आदि सामानों को ले जाने वाले वाहनों को छूट मिलेगी। इस समय काल के दौरान कोलकाता बंदरगाह पर भी मालवाही गाड़ियों को आने-जाने पर रोक लगी रहेगी।

ईद के दिन बंद रहेगा रेड रोड

कोलकाता का दिल कहलाने वाला प्रसिद्ध रेड रोड पर 30 मार्च की रात को 10 बजे से किसी भी प्रकार की गाड़ी को आवाजाही करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। वाहनों को रेड रोड पर 31 मार्च की दोपहर 12 बजे तक या जब तक उत्सव समाप्त नहीं हो जाता है, तब तक प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। दैनिक जागरण की मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि रेड रोड को नमाज पढ़ने आने वाले इस्लाम धर्म को मानने वालों की सुविधा के लिए बंद किया जा रहा है।

बताया जाता है कि ईद के दिन इन रास्तों पर सभी तरह के वाहनों समेत ट्राम को सुबह 4 से दोपहर 12 बजे तक बंद या फिर डायवर्ट किया जाएगा -

  • नारकेलडांगा मेन रोड
  • माणिकतल्ला मेन रोड
  • गैस स्ट्रीट
  • आर.जी. कर रोड
  • एम.एन. चटर्जी स्ट्रीट
  • राजा दिनेंद्र स्ट्रीट
  • नॉर्थ सियालदह रोड
  • बेलगछिया रोड
  • पार्क स्ट्रीट

लेनिन शरणी और रफी अहमद किदवई रोड पर ट्राम सेवाएं भी सुबह 4 से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेंगी। एस्प्लेनेड बस स्टैंड तो सामान्य रूप से चालू ही रहेगी लेकिन यहां बसों को प्रवेश न्यू रोड और डफरीन रोड से दिया जाएगा। गाड़ियां आर.आर. एवीन्यू और ट्राम ट्रैक से होकर बसों को बाहर निकाला जाएगा।

More News

    Read more about: kolkata howrah traffic
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+