Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »लद्दाख : लेह में होगा THFF का दूसरा Edition, लगेगी जाह्नवी कपूर की मास्टरक्लास

लद्दाख : लेह में होगा THFF का दूसरा Edition, लगेगी जाह्नवी कपूर की मास्टरक्लास

लेह में जल्द ही गुंजने वाला है लाइट्स, कैमरा एंड....एक्शन। जी नहीं, यहां किसी फिल्म की शूटिंग नहीं होने वाली है बल्कि The Himalayan Film Festival (THFF) का आयोजन होने वाला है। लद्दाख के शानदार बैकग्राउंड में 29 सितंबर से 3 अक्टूबर 2023 तक THFF का दूसरा Edition लेह में आयोजित किया जाएगा।

Ladakh flag

यह सिर्फ फिल्म फेस्टिवल ही नहीं बल्कि महिला सशक्तिकरण और हिमालयी क्षेत्रों में टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भी आयोजित किया जा रहा है।

लगेगी मास्टर क्लास

THFF लद्दाख के नवोदित फिल्ममेकर्स को भी फिल्मोद्योग से जुड़ी बड़े नामों के सामने अपना काम दिखाने का मौका देगी। इस फिल्म फेस्टिवल के दौरान फिल्ममेकर विक्रमादित्य मोटवानी और बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की मास्टर क्लास भी लगेगी।

thff

इसके साथ ही फेस्टिवल में शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिता 'द माउंटेन आर कॉलिंग', फिल्ममेकर और प्रसिद्ध फोटोग्राफर अचल मिश्रा की फोटोग्राफी वर्कशॉप, नेशनल पुरस्कार विजेता फिल्ममेकर सत्यांशु सिंह की स्क्रीनराइटिंग लैब भी होगी।

मप्र का संकल्प परियोजना है मुख्य आकर्षण

THFF का मुख्य आकर्षण मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड की 'संकल्प : महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन अभियान' परियोजना है। इस अभियान को केंद्रीय महिला व बाल विकास मंत्रालय के 'निर्भया परियोजना' के तहत मंजूरी दी जा चुकी है। मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड इसे UN Women, महिला व बाल विकास विभाग, शहरी विकास और पुलिस विभाग के साथ संचालित कर रही है।

राज्य के 50 पर्यटन स्थलों को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाने के साथ-साथ ओमकारेश्वर, महेश्वर, भोपाल, इंदौर, जबलपुर में महिलाओं को नियुक्त करने की तैयारी चल रही है। इस परियोजना के तहत 10,000 महिलाओं को मेजबानी, स्टोरीटेलिंग, ड्राइविंग, फोटोग्राफी, बोट ऑपरेटर, सिक्योरिटी और सेल्फ डिफेंस जैसे प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

कई फिल्में की होगी स्क्रिनिंग

हर फिल्म फेस्टिवल की जान वहां स्क्रिनिंग होने वाली फिल्में होती है। THFF में भी कई बेहतरीन फिल्मों की स्क्रिनिंग होगी, जिसमें हकीकत (जिसकी शुटिंग लद्दाख में हुई), स्पावो (वॉरियर), अमा (मां), जंगवा : द ब्रोकेन बैलेंस, लुनाना : अ याक इन द क्लासरुम, पोर थोज़िल और लगे रहो मुन्ना भाई शामिल है।

Leh

THFF मुख्य रूप से स्थानीय लद्दाखी फिल्ममेकर्स को अपनी फिल्मों को प्रदर्शित करने, लोकल टैलेंट को बढ़ावा देने, एक्सपर्ट के साथ उनका संपर्क बढ़ाने और लद्दाखी टैलेंट का फिल्म निर्माण में सही इस्तेमाल करने को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। कहा जा सकता है कि THFF सिर्फ फिल्मों की स्क्रिनिंग ही नहीं बल्कि हिमालयी क्षेत्र में सिनेमा, संस्कृति, सशक्तिकरण और स्थायीत्व का जश्न मनाना है।

More News

    Read more about: ladakh leh festival
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+