Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Maha Kumbh 2025 : वडोदरा, सूरत और राजकोट से प्रयागराज के लिए वॉल्वो AC बस सेवा, जाने किराया व कैसे करें बुक?

Maha Kumbh 2025 : वडोदरा, सूरत और राजकोट से प्रयागराज के लिए वॉल्वो AC बस सेवा, जाने किराया व कैसे करें बुक?

जनवरी के अंतिम सप्ताह में प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले के लिए अहमदाबाद से एसी वॉल्वो बस सेवा की शुरुआत की गयी थी। गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम (GSRTC) द्वारा इस बस सेवा की शुरुआत की गयी थी। शुरू होने के बाद से ही अहमदाबाद से प्रयागराज के बीच इस बस सेवा की मांग काफी ज्यादा थी। तीर्थ यात्रियों के बीच महाकुंभ स्पेशल वॉल्वो बस सेवा की अत्यधिक मांग को ध्यान में रखते हुए,

अब गुजरात के 3 और शहरों, वडोदरा, सूरत व राजकोट से भी महाकुंभ स्पेशल वॉल्वो बस सेवा प्रयागराज के लिए शुरू किया जा रहा है। इन बसों का संचालन भी GSRTC की ओर से ही की जाएगी। इस बात की घोषणा गुजरात सरकार के मंत्री हर्ष सांघ्वी ने की।

prayagraj bus from gujarat

किस रूट पर कितनी बसें?

पिछले 27 जनवरी से अहमदाबाद-प्रयागराज के बीच एसी वॉल्वो बस को चलाया जा रहा है। बताया जाता है कि 4 फरवरी से गुजरात के 3 और शहरों वडोदरा, सूरत और राजकोट के लिए वॉल्वो बस सेवा को शुरू किया जा रहा है। Desh Gujarat की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इन तीनों शहरों के अलावा अहमदाबाद से भी एक और महाकुंभ स्पेशल बस प्रयागराज के लिए 4 फरवरी से शुरू होने वाली है। इसके साथ ही अहमदाबाद से प्रयागराज के लिए खुलने वाली एसी वॉल्वो बसों की कुल संख्या 2 हो जाएगी। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार सूरत से प्रयागराज के बीच भी 2 बसों को चलाया जाएगा।

क्या होगा किराया?

शहर किराया (प्रति व्यक्ति)
अहमदाबाद ₹7,800
सूरत ₹8,300
वडोदरा ₹8,200
राजकोट ₹8,800
gujarat prayagraj bus

बताया जाता है कि किसी शहर से इन बसों की बुकिंग करने वाले तीर्थ यात्रियों को महाकुंभ मेले में ठहरने की अपनी व्यवस्था खुद करनी होगी। वह वॉल्वो एसी बस के पैकेज में शामिल नहीं है।

सूरत और राजकोट से खुलने वाली बसें रात के समय मध्य प्रदेश-गुजरात बॉर्डर पर बारन में ठहरेगी। वहीं अहमदाबाद और वडोदरा से खुलने वाली बसें रात के समय मध्य प्रदेश के शिवपुरी में रुकेगी।

कैसे करेंगे बुकिंग?

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इन सभी बसों की बुकिंग 2 फरवरी से शुरू हो चुकी है। बसों की बुकिंग GSRTC के आधिकारिक वेबसाइट से की जा सकती है। हालांकि दावा किया जा रहा है कि अहमदाबाद और वडोदरा से प्रयागराज के लिए खुलने वाली एसी वॉल्वो बसें महाकुंभ मेले के अंत तक पूरी तरह बुक हो चुकी है।

बताया जाता है कि गुजरात के इन शहरों से प्रयागराज की दूरी काफी ज्यादा होने की वजह से GSRTC ने रास्ते में रात के समय मध्य प्रदेश में शहरों में तीर्थ यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था की है। गुजरात के काफी संत व आश्रम प्रयागराज के महाकुंभ मेला परिसर में ठहरने और खाने की निःशुल्क व्यवस्था कर रहे हैं। इसलिए तीर्थ यात्री चाहें तो महाकुंभ मेला परिसर में इन रात्रि विश्राम स्थलों पर रुक सकते हैं।

More News

    Read more about: mahakumbh vadodara surat
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+