Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Mahakumbh 2025 : प्रयागराज के स्टेशनों पर लागू होगा कलर कोड, कौन से स्टेशन के लिए कौन सा रंग?

Mahakumbh 2025 : प्रयागराज के स्टेशनों पर लागू होगा कलर कोड, कौन से स्टेशन के लिए कौन सा रंग?

धर्म और आस्था का महासंगम महाकुंभ 2025 के शुरू होने में 1 महीने से भी कम का समय रह गया है। 12 सालों बाद एक बार फिर से प्रयागराज के संगमतट पर महाकुंभ का आयोजन किया जाने वाला है, जिसे लेकर राज्य सरकार ने सारी तैयारियां लगभग पूरी कर ली है। इस महाआयोजन को लेकर एयरलाइंस कंपनियों से लेकर, होटल व्यवस्था, रेस्तरां, रेलवे आदि ने भी अपनी-अपनी तरफ से पूरी कमर कस तक तैयारियां की हैं।

अगले साल 13 जनवरी 2025 से शुरू होने वाले महाकुंभ में देश-विदेश और दुनिया के हर कोने से 40 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जतायी जा रही है।

mahakumbh prayagraj station color code

मीडिया रिपोर्ट्स में किये गये दावों की मानें तो भारतीय रेलवे ने महाकुंभ के मद्देनजर प्रयागराज के लिए स्पेशल ट्रेनें मिलाकर कुल 13 हजार ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। यह कदम बड़ी संख्या में ट्रेनों से प्रयागराज पहुंचने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ही उठाया गया है।

Zee उत्तर प्रदेश उत्तराखंड की एक रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार प्रयागराज के कुल 5 स्टेशनों, प्रयागराज, फाफामऊ, छिंवकी, नैनी, झूंसी और सूबेदारगंज, में कुल 48 नए प्लेटफार्म बनाए गये हैं। इसके साथ ही लगभग 21 नए फुट ओवरब्रिज, 23 स्थायी होल्डिंग एरिया और 554 टिकट अरेंजमेंट एरिया बनाया गया है। ये सभी निर्माण महाकुंभ को ध्यान में रखते हुए ही किया जा रहा है।

टिकट के लिए कलर कोड लागू

अमर उजाला की एक रिपोर्ट के अनुसार महाकुंभ 2025 को ध्यान में रखते हुए प्रयागराज के 3 स्टेशनों पर कलर कोडिंग की व्यवस्था की गयी है। इसे लागू करने का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को भटकने से बचाना है। यात्री जिस स्टेशन के लिए गाड़ी पकड़ना चाहेंगे, उस स्टेशन के लिए उन्हें एक निर्धारित रंग का टिकट दिया जाएगा। हर रंग के लिए एक दिशा निर्धारित होगी।

उस रंग अथवा गंतव्य स्टेशन के लिए ट्रेनें निर्धारित प्लेटफार्म से ही खुलेंगी। इससे यात्री सीधे अपने कलर कोड के आधार पर उसी प्लेटफार्म पर पहुंच जाएंगे, जहां से उनके गंतव्य की ट्रेन मिलेगी। इतना ही नहीं, हर रंग के यानी स्टेशनों से आने वाले यात्रियों के लिए उसी रंग का आश्रय स्थल भी बनाया जाएगा। बताया जाता है कि महाकुंभ 2025 के शुरू होने के बाद अगले 26 दिनों तक यात्रियों को कलर कोड के आधार पर ही टिकट जारी किया जाएगा।

mahakumbh 2025 prayagraj railway arrangements

कौन से स्टेशन के लिए कौन सा कलर कोड

स्टेशन का नाम गेट नंबर कलर कोड दिशा
प्रयागराज जंक्शन 01 लाल लखनऊ, वाराणसी की ओर
प्रयागराज जंक्शन 02 नीला पं. दीन दयाल उपाध्याय, हावड़ा की ओर
प्रयागराज जंक्शन 03 पीला मानिकपुर, सतना, झांसी, मुंबई की ओर
प्रयागराज जंक्शन 04 हरा कानपुर, दिल्ली की ओर
नैनी जंक्शन 01 हरा कानपुर, दिल्ली की ओर
नैनी जंक्शन 02 नीला मानिकपुर, झांसी की ओर
नैनी जंक्शन 03 लाल मानिकपुर, सतना
प्रयागराज छिवकी 01 लाल मानिकपुर, सतना, झांसी
प्रयागराज छिवकी 02 हरा पं. दीन दयाल उपाध्याय, हावड़ा की ओर

गौरतलब है कि 12 सालों बाद प्रयागराज में महाकुंभ 2025 की शुरुआत 13 जनवरी से होगी जो 26 फरवरी 2025 तक चलेगी।

More News

    Read more about: mahakumbh prayagraj travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+