Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »गर्मी बढ़ी तो मुंबई में AC लोकल ट्रेनों की भी बढ़ गयी Demand

गर्मी बढ़ी तो मुंबई में AC लोकल ट्रेनों की भी बढ़ गयी Demand

जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, धूप तेज हो रही और हवा लू की तरफ गर्म होती जा रही है, लोग ठंडक ढूंढने लगे हैं। सिर्फ बैठने के लिए एसी केबिन ही नहीं बल्कि लोग यातायात के लिए भी अब आरामदायक एसी लोकल ट्रेन ढूंढने लगे हैं।

इसी का असर है कि मुंबई से होकर गुजरने वाली सभी एसी ट्रेनों में अब पहले के मुकाबले यात्रियों की संख्या न सिर्फ ज्यादा दर्ज की जा रही है बल्कि इन ट्रेनों का पास भी बड़ी तेजी से ही बिक रहा है। गर्मी बढ़ने के साथ ही मुंबई में चलने वाली पश्चिमी और मध्य रेलवे की एसी ट्रेनों की मांग भी अब पहले की तुलना में काफी अधिक बढ़ गयी है।

mumbai ac local train

मिली जानकारी के अनुसार एक दिन में सर्वाधिक 2.39 लाख लोगों ने पश्चिमी रेलवे की एसी लोकल ट्रेनों में सफर किया है, जो एक रिकॉर्ड है।

कितनी बढ़ी यात्रियों की संख्या

मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र में जैसे ही गर्मी का प्रकोप बढ़ा है, मध्य रेलवे (CR) और पश्चिम रेलवे (WR) के यात्रियों में भी एसी लोकल ट्रेन की मांग बढ़ गयी। बताया जाता है कि 1 अप्रैल को 30,000 से अधिक यात्रियों ने एसी लोकल ट्रेनों का टिकट और 3500 यात्रियों ने पास बुक करवाया है। केवल मध्य रेलवे में ही 1 अप्रैल को एसी ट्रेनों का पास बुक करने वाले यात्रियों की संख्या 2400 रही।

क्या कहते हैं पिछले महीने के आंकड़ें

बात अगर पिछले महीने की करें, तो मार्च में पश्चिम रेलवे के 1450 एसी ट्रेनों टिकट बिकते थे, जबकि मध्य रेलवे के 950 टिकट प्रतिदिन बिकते थे। 1 अप्रैल को 2.39 लाख यात्रियों ने पश्चिम रेलवे और 1.57 लाख यात्रियों ने मध्य रेलवे की एसी ट्रेनों में सफर किया जो पिछले कुछ समय में सर्वाधिक संख्या है।

wr and cr ac local train

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान समय में मुंबई में पश्चिम रेलवे की करीब 96 एसी लोकल ट्रेनें चलती हैं, जिनकी औसत यात्री संख्या 1 लाख के आसपास होती है। वहीं मध्य रेलवे की 66 एसी ट्रेनें फिलहाल हर रोज मुंबई में चलती है, जिनकी औसत यात्री संख्या 56000 के आसपास रहती है।

मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम रेलवे जल्द ही 4 नये एसी रेक उतारने वाली है। जिसमें से पहली दो एसी रेक जून 2024 तक पटरी पर दौड़ सकती है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+