Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »शुरू होने वाली मुंबई की पहली अंडरग्राउंड मेट्रो लाइन - 3, कब से और किन्हें होगा सबसे ज्यादा फायदा?

शुरू होने वाली मुंबई की पहली अंडरग्राउंड मेट्रो लाइन - 3, कब से और किन्हें होगा सबसे ज्यादा फायदा?

पिछले लंबे समय से मुंबई में मेट्रो लाइन-3 के शुरू होने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी आयी है। मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (MMRC) ने मेट्रो लाइन-3 कॉरिडोर के पहले फेज का इंटिग्रेटेड ट्रायल रन पूरा कर लिया है। मुंबई मेट्रो लाइन -3 के पहले फेज का ट्रायल रन पिछले साल से चल रहा था।

मेट्रो लाइन-3 के पहले फेज का संचालन आरे कॉलोनी से बीकेसी के बीच किया जाएगा। इस ट्रायल रन के पूरा होने के साथ ही जल्द ही इसके शुरू होने की संभावनाएं भी बढ़ गयी हैं।

when will mumbai metro line 3 start

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार जल्द ही रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड्स ऑर्गनाइजेशन (RDSO) का टेस्ट शुरू होगा। इस बाबत MMRC के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि ट्रायल रन के पूरा होने के बाद ही RDSO के पास मेट्रो की जांच के लिए आवेदन भेजा गया है। संभावना जतायी जा रही है कि जून के पहले सप्ताह में ही RDSO टेस्ट शुरू हो जाएगी। बता दें, RDSO के दौरान मेट्रो की स्पीड, सिस्टम, सेफ्टी और रोलिंग स्टॉक की जांच की जाती है।

RDSO का सर्टिफिकेट मिल जाने के बाद अंतिम CRS टेस्ट के लिए आवेदन किया जाएगा। संभावना है कि जुलाई से सितंबर के बीच किसी भी समय सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर ली जाएंगी। जिसके बाद मेट्रो लाइन-3 को शुरू करने की छूट मिल जाएगी। इसका मतलब है कि लोकसभा चुनाव सम्पन्न होते ही मुंबई की मेट्रो लाइन -3 को शुरू करने की प्रक्रिया भी तेज हो जाएगी और स्थानीय लोगों का पिछले 6 सालों से इस लाइन के शुरू होने का इंतजार भी बस खत्म होने ही वाला है।

कारशेड बनाने का काम पूरा

मिली जानकारी के अनुसार MMRC ने आरे कॉलोनी में मेट्रो कारशेड तैयार करने का काम शुरू किया था, जो लगभग पूरा कर लिया गया था। इस कारशेड के तैयार होने से मेट्रो कोच के रखरखाव की समस्या भी दूर हो जाएगी। आरे कॉलोनी का कारशेड 30 हेक्टेयर के क्षेत्र में फैला हुआ है, जिसमें से 25 हेक्टेयर का इलाका स्टेशन और डिपो के लिए व बाकी के 5 हेक्टेयर का इस्तेमाल अन्य उपयोगों के लिए आरक्षित रखा गया है।

mumbai metro line 3 who will benefit most

बताया जाता है कि मुंबई मेट्रो लाइन -3 का पहला फेज जो आरे कॉलोनी से बीकेसी के बीच संचालित होगी, को 9 ट्रेनों के साथ शुरू किया जाएगा। इसके तहत सभी 9 ट्रेनों की जांच का काम भी पूरा कर लिया गया है। MMRC दूसरे फेज में 11 ट्रेनों के साथ मेट्रो सेवा शुरू करेगी। इसके लिए भी 11 ट्रेनें मुंबई पहुंच चुकी हैं और इनकी टेस्टिंग का काम भी शुरू किया जा चुका है। बता दें, मुंबई मेट्रो का लाइन -3 मुंबई का पहला अंडरग्राउंड मेट्रो होगा।

मेट्रो लाइन-3 शुरू होने से किन लोगों का होगा फायदा

बता दें, इस मेट्रो लाइन के शुरू होने से पहले आरे से कफे परेड (Cuffe Parade) के बीच की दूरी को तय करने में जहां 2 घंटे या उससे ज्यादा का समय लगता था वहीं अब यह समय महज आधी होने वाली है और इस दूरी को तय करने में लगभग 1 घंटे का ही समय लगने वाला है। मुंबई मेट्रो की लाइन - 3 यानी आरे से BKC स्ट्रेच का रूट उन सभी इलाकों से होकर गुजरती है, जिसे मुंबई का प्रमुख व्यापारिक और नौकरी पेशा लोगों का हब माना जाता है। इस मेट्रो लाइन के रूट में नरिमन प्वाएंट, कफे परेड, फोर्ट, लोअर परेल, बीकेसी और सीप्ज़/MIDC जैसे इलाके आते हैं।

मेट्रो लाइन -3 के रूट में लगभग 30 शैक्षणिक संस्थान, 13 अस्पताल, 14 धार्मिक स्थान और 30 से ज्यादा मनोरंजक पार्क आदि आते हैं, जहां बड़ी संख्या में लोग आते-जाते रहते हैं। यह लाइन मुंबई एयरपोर्ट के डोमेस्टिक और इंटरनेशनल टर्मिनल्स को शहर के बाकी हिस्सों से जोड़ेगी। यह लाइन मेट्रो लाइन 1 (वर्सोवा-अंधेरी-घाटकोपर) से मरोल में जुड़ेगी, जिससे मेट्रो लाइन 1 के यात्री भी एयरपोर्ट तक आसानी से पहुंच सकेंगे।

More News

    Read more about: metro maharashtra mumbai
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+