Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर डाउन, भारत समेत पूरी दुनिया की उड़ान सेवा पर पड़ा असर, यात्री परेशान

माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर डाउन, भारत समेत पूरी दुनिया की उड़ान सेवा पर पड़ा असर, यात्री परेशान

माइक्रोसॉफ्ट सर्वर में एक बड़ी तकनीकी समस्या के कारण 4 एयरलाइनों का परिचालन बाधित हुआ है। मुंबई, बैंगलोर और दिल्ली जैसे शहरों के एयरपोर्ट ने अपने वेब चेक-इन सिस्टम में समस्या की सूचना दी है। इस गड़बड़ी के कारण इंडिगो, अकासा, एयरइंडिया एक्सप्रेस और स्पाइसजेट प्रभावित हुए हैं, जिससे देशभर में उड़ानों में देरी हो रही है।

ये एयरलाइन्स GoNow चेक-इन सिस्टम पर निर्भर हैं, जिसमें सुबह 10:45 बजे से वैश्विक तकनीकी समस्याएं आ रही हैं। GoNow, Navitaire द्वारा एक डे-ऑफ-डिपार्चर सुइट है। इस समस्या को जल्दी से जल्दी हल करने के लिए Microsoft के साथ प्रयास चल रहे हैं।

airlines server down

स्पाइसजेट ने यात्रियों से हवाई अड्डे पर जल्दी पहुंचने को कहा

स्पाइसजेट ने भी इसी तरह की तकनीकी चुनौतियों के कारण मैन्युअल चेक-इन प्रक्रिया को अपनाया है। एयरलाइन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी उड़ानों के लिए सामान्य से पहले पहुंचे।

स्पाइस जेट ने X हैंडल पर पोस्ट किया है कि हम वर्तमान में अपने सेवा प्रदाता के साथ तकनीकी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, जिससे बुकिंग, चेक-इन और बुकिंग कार्यक्षमताओं सहित ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। परिणामस्वरूप, हमने हवाई अड्डों पर मैन्युअल चेक-इन और बोर्डिंग प्रक्रियाएं सक्रिय कर दी हैं।

हम आगामी यात्रा की योजना बनाने वाले यात्रियों से अनुरोध करते हैं कि वे हमारे काउंटरों पर चेक-इन पूरा करने के लिए सामान्य से पहले हवाई अड्डे पर पहुंचे। हम किसी भी असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हैं और आपको आश्वस्त करते हैं कि हमारी टीमें इन मुद्दों को तुरंत हल करने के लिए हमारे सेवा प्रदाता के साथ लगन से काम कर रही हैं। इस दौरान आपके धैर्य और सहयोग के लिए धन्यवाद।

इंडिगो ने माइक्रोसॉफ्ट सर्वर में खराबी की पुष्टि की

इंडिगो ने पुष्टि की है कि माइक्रोसॉफ्ट आउटेज के कारण उसके सिस्टम प्रभावित हुए हैं, जिससे कई कंपनियां प्रभावित हुई हैं। इंडिगो ने कहा अपने X हैंडल पर किये पोस्ट में कहा, "हमारे सिस्टम पर फिलहाल माइक्रोसॉफ्ट आउटेज का असर है, जिसका असर दूसरी कंपनियों पर भी पड़ रहा है। इस दौरान बुकिंग, चेक-इन, आपके बोर्डिंग पास तक पहुंच और कुछ उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। हम आपके धैर्य की सराहना करते हैं।"

दिल्ली हवाई अड्डे के टी 3 टर्मिनल पर प्रभाव न्यूनतम है, लेकिन टी 2 टर्मिनल पर इसका प्रभाव अधिक स्पष्ट है।

वहीं एयरइंडिया एक्सप्रेस ने भी अपने X हैंडल पर इसी तरह का पोस्ट करते हुए तकनीकि समस्या की बात बतायी है। साथ ही यात्रियों से निर्धारित समय से थोड़ा पहले एयरपोर्ट पहुंचने का अनुरोध किया है।

अकासा एयर ने भी मैन्युअल वेब चेक-इन शुरू किया

अकासा एयर ने एक्स पर घोषणा की कि उसकी ऑनलाइन सेवाएं बंद हैं, जिससे टिकट बुकिंग और चेक-इन प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। नतीजतन, एयरलाइन ने मैन्युअल वेब चेक-इन प्रक्रिया लागू की है।

अकासा ने X हैंडल पर पोस्ट किया है कि हमारे सेवा प्रदाता के साथ बुनियादी ढांचे के मुद्दों के कारण, बुकिंग, चेक-इन और बुकिंग सेवाओं के प्रबंधन सहित हमारी कुछ ऑनलाइन सेवाएं अस्थायी रूप से अनुपलब्ध रहेंगी।

वर्तमान में हम एयरपोर्ट पर मैन्युअल चेक-इन और बोर्डिंग प्रक्रियाओं का पालन कर रहे हैं और इसलिए तत्काल यात्रा की योजना बनाने वाले यात्रियों से अनुरोध है कि वे हमारे काउंटरों पर चेक-इन करने के लिए एयरपोर्ट पर जल्दी पहुंचे। हमें असुविधा के लिए दिल से खेद है और हम आपको आश्वस्त करना चाहते हैं कि हमारी टीमें हमारे सेवा प्रदाता के साथ मिलकर इसे जल्द से जल्द हल करने के लिए काम कर रही हैं।

मिल रहा हाथ से लिखा बोर्डिंग पास

माइक्रोसॉफ्ट की साइबर सुरक्षा प्रदान करने वाली क्राउडस्ट्राइक फर्म में तकनीकी खराबी के कारण वैश्विक स्तर पर कामकाज बाधित हो गया। इसका असर कई उड़ानों पर भी पड़ा। इससे भारत भी अछुता नहीं रहा है। विभिन्न एयरलाइंस कंपनियों ने अपने आधिकारीक X हैंडल पर इस बाबत अपडेट भी दिया है। यात्री ऑनलाइन चेकइन करने में असमर्थ हो रहे हैं। इस वजह से यात्रियों को निर्धारित समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचकर चेकइन काउंटर से बोर्डिंग पास लेने की सलाह दी गयी है।

इस दौरान, इंडिगो एयरलाइंस ने हैदराबाद एयरपोर्ट पर यात्रियों को उड़ान से पहले हाथ से लिखे हुए बोर्डिंग पास दिए गए। ऐसा शायद पिछले कुछ सालों में पहली बार हुआ है जब हाथ से लिखकर बोर्डिंग पास दिया गया है। अक्षय कोठारी,जो हैदराबाद से कोलकाता के लिए उड़ान भरने वाले हैं, ने इसे सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है।

More News

    Read more about: flight airport india
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+