Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मुंबई, दिल्ली और नोएडा में ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, वाहनों पर प्रतिबंध - जानिए वैकल्पिक रास्ते

मुंबई, दिल्ली और नोएडा में ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, वाहनों पर प्रतिबंध - जानिए वैकल्पिक रास्ते

बस कुछ घंटों के इंतजार के बाद ही लोक सभा चुनाव 2024 के वोटों की गिनती शुरू होने वाली है। इसे लेकर जहां राजनीतिक पार्टियों में हलचल मचा हुआ है, वहीं दूसरी तरफ सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी तैयारियां की जा रही है। लोक सभा चुनावों के वोटों की गिनती के मद्देनजर मुंबई और नोएडा में ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।

वहीं दूसरी तरफ दिल्ली में मरम्मत कार्य चलने की वजह से 10 दिनों के लिए रास्तों को बंद किया गया है। आइए आपको इन प्रमुख तीनों शहरों में जारी ट्रैफिक एडवाइजरी और वैकल्पिक रास्तों के बारे में विस्तार से बताते हैं -

traffic police advisroy noida

मुंबई में भारी वाहनों पर प्रतिबंध

मुंबई में कल यानी 4 जून लोक सभा चुनाव 2024 की मतगणना गोरेगांव इस्ट में स्थित नेस्को (Nesco) एग्जिबिशन सेंटर में होने वाली है। इसे ध्यान में रखते हुए और आम जनता की सुरक्षा को सुनिश्चित करते हुए मुंबई की ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। इस बात की जानकारी मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने अपने X हैंडल पर एक पोस्ट कर दी है।

इस पोस्ट के मुताबिक 4 जून को सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक शंकरवाड़ी से दहीसर चेक नाका तक भारी वाहनों और निजी बसों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। यह प्रतिबंध चुनाव से संबंधित वाहनों व अधिकारियों के वाहनों की आवाजाही से होने वाले ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए लगाया गया है।

अन्य इलाके जहां लागू होंगे ट्रैफिक प्रतिबंध

वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे, जयकोच जंक्शन से नेस्को गैप जंक्शन की ओर उत्तर की तरफ जाने वाली सर्विस रोड पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही को प्रतिबंधित किया गया है। इस रास्ते से होकर केवल इलेक्शन कमिशन के अधिकारियों और कर्मचारियों, जो मतगणना के काम से जुड़े हुए हैं, उनके वाहन ही आ-जा सकेंगे। यह प्रतिबंध 4 जून को सुबह 5 बजे से शाम 6 बजे तक लागू रहेगी।

वैकल्पिक रास्ते

  • नेस्को गैप वाया जयकोच जंक्शन, वेस्टर्न एक्सप्रेसवे के उत्तरी तरफ वाली सर्विस रोड से होकर आवाजाही करने वाले वाहन नेस्को गैप वाया जयकोच जंक्शन के स्लीप रोड से बाएं मुड़ सकते हैं।
  • जो वाहन मृणालताई गोरे जंक्शन से जयकोच जंक्शन की तरफ आ रहे हैं वे मृणालताई गोरे जंक्शन से दाएं मुड़कर U टर्न लेकर मृणालताई गोरे ब्रिज से दक्षिण की ओर महाराणा जंक्शन जाकर स्लीप रोड से होते हुए जयकोच जंक्शन जा सकते हैं।

नोएडा के फूल मंडी फेज 2 के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

4 जून को लोक सभा चुनावों की मतगणना के कारण नोएडा की ट्रैफिक पुलिस ने फूल मंडी फेज 2 के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी मुताबिक ट्रैफिक नियंत्रण 4 जून की सुबह 4 बजे से मतगणना के पूरा होने तक जारी रहेगी। इस ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक फूल मंडी से 1 किमी के दायरे में किसी भी पार्टी के कार्यकर्ता अथवा आम जनता अपने वाहनों को पार्क नहीं कर सकेंगे।

अगर किसी भी व्यक्ति या वाहन चालक को इस एडवाइजरी का उल्लंघन करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फूल मंडी फेज 2 की तरफ सभी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। सभी हल्के, मध्य अथवा भारी वाहन सुबह 4 बजे के बाद कल यानी 4 जून को फूल मंडी फेज 2 की तरफ नहीं जा सकेंगे। केवल इलेक्शन से संबंधित वाहनों को ही जाने की अनुमति होगी।

मरम्मत के काम से दिल्ली में ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी

दिल्ली में मरम्मत का काम चलने की वजह से तूड़ा मंडी चौक से हाई टेंशन रोड, रोशन विहार कॉलोनी, नजफगढ़ तक जाने वाली रोड को 3 जून से 12 जून तक बंद रखने का फैसला लिया गया है। दिल्ली की ट्रैफिक पुलिस ने इस बाबत जारी एडवाइजरी में यात्रियों से इस तरफ जाने वाली कुछ रास्तों से बचने की सलाह दी है।

कौन से वैकल्पिक रास्ते कर सकते हैं इस्तेमाल -

mumbai traffic advisory
  • नजफगढ़ तूड़ा मंडी चौक से द्वारका जाने वाले यात्री अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचने के लिए द्वारका मोड़ तक मुख्य नजफगढ़-उत्तम नगर रोड का उपयोग करें या नजफगढ़-कापसहेड़ा रोड का उपयोग करें।
  • द्वारका से तूड़ा मंडी चौक, नजफगढ़ की ओर जाने वाले यात्रियों को सीधे ओल्ड पालम रोड की ओर जाना होगा ताकि वे मुख्य उत्तम नगर-नजफगढ़ रोड पर पहुंच सकें।
  • श्याम विहार चौक से भी आवश्यकतानुसार डायवर्जन दिया जाएगा।
  • मरम्मत के अधीन सड़क के सीमित भाग या पूर्ण भाग पर आवश्यकतानुसार प्रतिबंध लगाया जाएगा।
  • ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों से मरम्मत/निर्माणाधीन मार्ग पर यात्रा करने से बचने का अनुरोध किया है।
  • लोगों को सलाह दी जाती है कि वे ओल्ड ककरोला रोड पर तूड़ा मंडी चौक से श्याम विहार चौक तक सड़क किनारे पार्किंग करने से बचें।
  • अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचने और मार्ग में संभावित देरी से बचने के लिए अपनी यात्रा की योजना पहले से ही बना लें।

More News

    Read more about: mumbai delhi noida travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+