Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मुंबई के मिथ चौकी पर बन रहा है फ्लाईओवर - नहीं होगी ट्रैफिक जाम की समस्या, कब तक निर्माण होगा पूरा!

मुंबई के मिथ चौकी पर बन रहा है फ्लाईओवर - नहीं होगी ट्रैफिक जाम की समस्या, कब तक निर्माण होगा पूरा!

मुंबई के मलाड (वेस्ट) का मिथ चौकी (Mith Chowky) इलाका जो ट्रैफिक जाम की वजह से हमेशा बदनाम रहता है। इस जगह पर चारों तरफ से आकर सड़कें मिलती हैं, जिस वजह से चारों दिशाओं में जाने वाली गाड़ियों को हर समय यहां जाम में फंसने की शिकायतें रहती हैं।

लेकिन जल्द ही उनकी यह शिकायत दूर होने वाली है। Indian Express की एक रिपोर्ट में बृहन्मुंबई म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि जल्द ही इस चौकी पर T के आकार का फ्लाईओवर तैयार हो जाएगा। यह फ्लाईओवर खास तौर पर हल्के वाहनों के लिए तैयार किया जाएगा।

Mumbai mith chowky flyover

क्यों मिथ चौकी पर ही बनेगा फ्लाईओवर?

मुंबई में सड़क जाम की समस्या नयी नहीं है। इसके बावजूद नए फ्लाईओवर के लिए मिथ चौकी को ही क्यों चुना गया है? दरअसल, मिथ चौकी मुंबई उपनगरीय इलाके के सबसे महत्वपूर्ण ट्रैफिक जंक्शन में से एक है, जहां हर तरफ से बड़ी संख्या में गाड़ियां आवाजाही करती हैं।

इस चौकी से होकर मड आईलैंड, कांदीवली, बोरीवली, अंधेरी और वर्सोवा की ओर जाने वाली गाड़ियां गुजरती हैं। इतनी ज्यादा संख्या में गाड़ियों की आवाजाही की वजह से ही क्रासिंग पर जाम लग जाना भी यहां आम बात हो गयी है। यहां हर वाहन को लगभग 20 मिनट ट्रैफिक जाम में फंसे रहना पड़ता है।

जाम की समस्या से छुटकारा दिलाएगा फ्लाईओवर

मिली जानकारी के अनुसार इस जगह पर अंग्रेजी के T अक्षर के आकार वाली फ्लाईओवर बनायी जाएगी जो पूर्व से दक्षिण दिशा की ओर जाने वाली गाड़ियों की आवाजाही को आसान बना देगी। इससे वर्तमान रास्ते पर गाड़ियों का बोझ कम हो जाएगा जिससे वाहनों को जाम में फंस कर ज्यादा समय तक आगे बढ़ने का इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा।

T shape flyover at mumbai mith chowky

क्या होंगी इस फ्लाईओवर की खासियतें

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 800 मीटर लंबे इस फ्लाईओवर की 3 बाजुएं होंगी। इसकी पश्चिमी बाजु गिरधर पार्क से शुरू होगा जो मलाड क्रीक के ऊपर से होकर गुजरता हुआ वाहनों को सीधा सेंट जोसेफ स्कूल पहुंचा देगा। वहीं पूर्व दिशा से आने वाले रास्ता इसके मध्य से जुड़ेगा। दक्षिण दिशा से आने वाला रास्ता एसवी रोड से शुरू होगा जो अंधेरी-साउथ मुंबई जाने वाली गाड़ियों को सीधा रास्ता उपलब्ध करवाएगा। बताया जाता है कि इस फ्लाईओवर पर वन वे ट्रैफिक ही होगा क्योंकि इसकी चौड़ाई सीमित होगी। यह फ्लाईओवर मेट्रो 2A लाइन के बगल से होकर गुजरेगी।

लागत और कब से बनकर होगा तैयार?

बताया जाता है कि इस परियोजना के लिए BMC ने करीब ₹53 करोड़ आवंटित किया है लेकिन इस फ्लाईओवर को बनाने की लागत ₹65 करोड़ रुपए तक होने की संभावना है। BMC ने इस फ्लाईओवर को तैयार करने के लिए इस साल के अंत का समय निर्धारित किया है।

फ्लाईओवर के संबंध में मीडिया से बात करते हुए BMC के एक अधिकारी ने बताया कि यह ब्रिज सिर्फ हल्के वाहनों के लिए तैयार किया जा रहा है, जो यहां भारी सड़क जाम से लोगों को राहत दिलाएगी। इस क्षेत्र से होकर मेट्रो लाइन भी गुजरती है, इसलिए ब्रिज की ऊंचाई नियंत्रित होगी। इस वजह से ही ब्रिज पर से होकर बड़े वाहनों को गुजरने की अनुमति नहीं दी जा सकेगी। बड़े और भारी वाहन जैसे बस और ट्रक इत्यादि ब्रिज के नीचे वाली सड़क से होकर ही गुजरेंगी।

More News

    Read more about: mumbai maharashtra
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+