Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मुंबई का गोल्ड लाइन मेट्रो, इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जुड़ेगा नवी मुंबई एयरपोर्ट, कितना लगेगा समय और रूट?

मुंबई का गोल्ड लाइन मेट्रो, इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जुड़ेगा नवी मुंबई एयरपोर्ट, कितना लगेगा समय और रूट?

पिछले लंबे समय से मायानगरी मुंबई में मेट्रो नेटवर्क के विस्तार को लेकर कई परियोजनाएं चलायी जा रही हैं। सिर्फ मेट्रो ही नहीं बल्कि मुंबई को यातायात व परिवहन का हब बनाने की दिशा में भी लगातार काम किया जा रहा है। मुंबई के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बढ़ रहे यात्रियों के दबाव और यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए नवी मुंबई में एक नया इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण किया गया है।

इसका उद्घाटन अगले साल होने की संभावना है। लेकिन मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट और नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच आवाजाही करने के लिए कोई भी तेज रफ्तार साधन अब तक उपलब्ध नहीं था।

Mumbai Gold Line Metro to connect Navi Mumbai Airport to CSMIA - Know all details here

इसी बात को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई में मेट्रो लाइन 8 या गोल्ड लाइन मेट्रो के निर्माण का प्रस्ताव पर फिर से अपना ध्यान केंद्रीत करना शुरू किया है। मेट्रो का यह लाइन मुंबई के इंटरनेशनल एयरपोर्ट को नवनिर्मित नवीमुंबई से जोड़ेगी। मेट्रो लाइन 8 मुंबई मेट्रोपॉलिटन रिजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (MMRDA) के मेट्रो मास्टर प्लान का हिस्सा है। मीडिया रिपोर्ट्स में संभावना जतायी जा रही है कि इस मेट्रो कॉरिडोर के निर्माण से दोनों इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच तेज रफ्तार परिवहन साधन के विकल्प की जो कमी थी, वह दूर हो जाएगी।

कितनी होगी लागत?

Times of India की एक रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई के इंटरनेशनल एयरपोर्ट से नवीमुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक बनने वाले इस मेट्रो कॉरिडोर की लंबाई करीब 35 किमी होगी। बताया जाता है कि इस मेट्रो लाइन को लगभग ₹15,000 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा। एक बार पूरी तरह से बन जाने के बाद संभावना जतायी जा रही है कि इस मेट्रो लाइन से होकर हर दिन लगभग 9 लाख यात्री आवाजाही कर सकेंगे।

गौरतलब है कि पहले MMRDA और राज्य सरकार चाहती थी कि इस मेट्रो लाइन परियोजना की जिम्मेदारी Cidco (सिटी एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन) को सौंपी जाए, जिसमें महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (महा मेट्रो) भी सहयोग करेगी।

लेकिन महाराष्ट्र के तत्कालिन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे चाहते थे कि इस मेट्रो कॉरिडोर की जिम्मेदारी MMRDA ही उठाए। अगले साल नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को शुरू करने की संभावनाओं पर गंभीरता के साथ विचार किया जा रहा है तो संभावना भी जतायी जा रही है कि जल्द ही इस मेट्रो परियोजना को लेकर महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस की नयी सरकार कोई सकरात्मक पहल करेगी।

mumbai metro gold line

क्या-क्या होगी विशेषताएं?

  • छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट और नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच मुंबई मेट्रो लाइन 8 (गोल्ड लाइन) को बनाया जाएगा।
  • कुल लंबाई 35 किमी होगी।
  • कुल स्टेशनों की संख्या 7 होगी।
  • गोल्ड लाइन मेट्रो परियोजना में होने वाला खर्च - लगभग ₹15,000 करोड़।
  • इस मेट्रो लाइन पर हर 20 से 30 मिनट के अंतराल पर मेट्रो सेवाएं उपलब्ध होंगी।
  • मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से नवी मुंबई एयरपोर्ट तक सड़क मार्ग से आने-जाने में करीब 120 मिनट का समय लगता है। लेकिन इस मेट्रो लाइन के बन जाने से यात्रियों को दोनों एयरपोर्ट के बीच की दूरी को तय करने में महज 30 मिनट का समय लगेगा।

रूट का Details

Times of India की रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई मेट्रो का प्रस्तावित गोल्ड लाइन मेट्रो भूमिगत और एलिवेटेड लाइन का मिश्रण होगा। अंधेरी से घाटकोपर के बीच इस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर यह मेट्रो लाइन अंडरग्राउंड होगी। घाटकोपर से मानखुर्द लिंक रोड होकर मानखुर्द तक मेट्रो का संचालन एलिवेटेड ट्रैक पर होगा। इस प्रस्तावित मेट्रो लाइन पर जिन 7 स्टेशनों को बनाने की योजना है, उनमें शामिल हैं -

  • बांद्रा (मुंबई एयरपोर्ट)
  • वर्सोवा
  • घाटकोपर
  • छेडा नगर जंक्शन
  • वाशी
  • सीवुड्स
  • नवी मुंबई एयरपोर्ट

More News

Read more about: mumbai metro airport
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+