Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मुंबई-पुणे Expressway : निगरानी के लिए 52 जगहों पर लगे AI कैमरे, टूटा ट्रैफिक का नियम तो पकड़े जाएंगे तुरंत

मुंबई-पुणे Expressway : निगरानी के लिए 52 जगहों पर लगे AI कैमरे, टूटा ट्रैफिक का नियम तो पकड़े जाएंगे तुरंत

अगर आप अक्सर मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे (Mumbai-Pune Expressway) से होकर यात्रा करते हैं या जल्द ही यात्रा करने वाले हैं तो सावधान हो जाएं। एक्सप्रेसवे पर अगर ट्रैफिक नियमों में जरा सी भी चुक हुई या ट्रैफिक का नियम टूट तो बचने की कोई गुंजाइश नहीं है। क्योंकि इस एक्सप्रेसवे पर निगरानी के लिए अब लिया जा रहा है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का सहारा।

मीडिया रिपोर्ट्स में किये गये दावों के मुताबिक मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 52 जगहों पर AI कैमरे लगाए गये हैं, जिसे इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) के तहत लगाया गया है। अगर ट्रैफिक नियम जरा भी टूटे तो आप तुरंत कैमरे की नजरों में आ जाएंगे और आपकी गाड़ी का चालान जारी हो जाएगा।

mumbai-pune expressway ai camera

Hindustan Times की रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार पिछली शुक्रवार को पिंप्री-चिंचवाड़ क्षेत्रीय ट्रांसपोर्ट ऑफिस (RTO) ने सड़क सुरक्षा को बढ़ाने और व्यस्त रूट्स पर ट्रैफिक के नियमों का पालन करवाने के लिए ITMS को लागू करने की घोषणा की है। नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम के तहत सभी टोल बूथ और इस एक्सप्रेसवे पर लगे कैमरों को AI कैमरा से बदल दिया जाएगा, जो गाड़ियों की नंबर प्लेट को खुद-ब-खुद पढ़ने में सक्षम होगी। इसकी मदद से ट्रैफिक का नियम टूटने पर पुलिस ई-चालान जारी कर सकेगी।

क्या-क्या पकड़ सकेगा AI कैमरा?

यूं तो किसी सामान्य कैमरे की नजर से बचना ही काफी मुश्किल होता है। उसपर से अगर कैमरा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी अत्याधुनिक प्रणाली से लैस हो तो उससे बचना लगभग नामुमकिन सा हो जाता है। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे से होकर गुजरने वाली गाड़ियों की कौन सी गतिविधियों पर बनी रहेगी कैमरे की नजर -

  • वाहनों की स्पीड।
  • गाड़ी चलाते समय ड्राईवर ने सीट बेल्ट लगाया है अथवा नहीं।
  • क्या गाड़ी चलाते समय ड्राईवर मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहा था?
  • गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट लगाया गया है, ड्राईवर फोन का इस्तेमाल नहीं कर रहा है लेकिन क्या ड्राईवर एक्सप्रेसवे पर निर्धारित लेन में अपनी गाड़ी चला रहा है?
ai camera pune-mumbai expressway

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर निर्धारित Speed Limit क्या है?

  • हल्के वाहन (कार) (घाट या पहाड़ी इलाकों पर) - 60 किमी प्रतिघंटा
  • अन्य वाहन (घाट पर) - 40 किमी प्रतिघंटा
  • हल्के वाहन (बाकी जगहों पर) - 100 किमी प्रतिघंटा
  • अन्य वाहन (बाकी जगहों पर) - 80 किमी प्रतिघंटा

मीडिया से बात करते हुए डेप्यूटि रिजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिसर राहुल जाधव ने कहा कि एक्सप्रेसवे से होकर जाने वाले सभी वाहन चालकों को सख्ती के साथ ट्रैफिक के नियमों का पालन करना होगा। इसके साथ ही उन्हें यह भी सुनिश्चित करना होगा कि वे निर्धारित गति सीमा (Speed Limit) के अंदर ही अपनी गाड़ियां चलाएं। जाधव का कहना है कि सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करने और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ड्राईवरों का सड़क सुरक्षा के नियमों का सख्ती से पालन करना बेहद जरूरी है।

उम्मीद की जा रही है कि इस तकनीक की मदद से मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सकेगा। बताया जाता है कि मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर सामान्यतः सप्ताह के दिनों में करीब 40,000 और सप्ताहांत में 60,000 वाहन औसतन आवाजाही करते हैं।

More News

    Read more about: mumbai pune expressway
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+