Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मुंबई में लोकल ट्रेन, बस और मेट्रो हर तरह के परिवहन के लिए लॉन्च होगा एक ही स्मार्ट कार्ड

मुंबई में लोकल ट्रेन, बस और मेट्रो हर तरह के परिवहन के लिए लॉन्च होगा एक ही स्मार्ट कार्ड

मुंबईकरों के लिए राहत की खबर है। अब मेट्रो का स्मार्ट कार्ड, ट्रेन का रेलवे पास या बस के लिए अलग पास लेकर चलने की उन्हें जरूरत नहीं होगी। किसी भी एक पास या स्मार्ट कार्ड के खो जाने का डर नहीं सताएगा या किसी भी कारणवश एक भी कार्ड छूट गया तो फिर टिकट की लंबी लाइन में अतिरिक्त रुपए खर्च करने की चिंता नहीं सताएगी। क्यों?

क्योंकि जल्द ही मुंबईकरों के लिए हर तरह के नया स्मार्ट कार्ड लॉन्च किया जाएगा, जिसका इस्तेमाल हर तरह के परिवहन की सवारी के लिए कर सकते हैं। इस बात की घोषणा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रेलमंत्री अश्विणी वैष्णव के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए की।

mumbai 1 card

नवभारत टाइम्स की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई में सार्वजनिक परिवहन के लिए एक ही स्मार्ट कार्ड 'मुंबई 1' को जल्द लॉन्च किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस कार्ड का इस्तेमाल कर मुंबईकर मेट्रो, लोकल ट्रेन, मोनो रेल से लेकर बसों तक का सफर कर सकेंगे। बताया जाता है कि इस कार्ड की डिजाइनिंग का काम अभी चल रहा है।

इस कार्ड के लॉन्च होने से मुंबईकरों को अलग-अलग सवारियों के लिए टिकट खरीदने की झंझट से मुक्ति मिल जाएगी। संवाददाता सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया कि जो लोग सार्वजनिक परिवहन संसाधनों का इस्तेमाल करते हैं, खास उनके लिए मुंबई-1 कार्ड को लॉन्च किया जाएगा।

इस कार्ड के लॉन्च होने से लोगों का समय तो बचेगा ही, यात्रा करना भी पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा आसान बन जाएगा। इसके साथ ही मुंबई में घूमने के लिए आने वाले लोगों को भी सुविधा होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र और मुंबई आने वाले दिनों में यहां के निवासियों के लिए काफी सुविधाजनक होने वाला है।

बताया जाता है कि इस कार्ड की डिजाइनिंग का काम अभी चल रहा है, जिसे पूरा होने में लगभग 1 महीने का समय लग जाएगा। इसकी डिजाइनिंग का काम पूरा होते ही इसे आम जनता के इस्तेमाल के लिए लॉन्च करने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा।

More News

    Read more about: mumbai metro train
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+