Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »नवरात्रि में वैष्णो देवी जानेवाले तीर्थ यात्रियों के लिए खुशखबरी! कटरा स्टेशन पर खुला 8 रजिस्ट्रेशन काउंटर

नवरात्रि में वैष्णो देवी जानेवाले तीर्थ यात्रियों के लिए खुशखबरी! कटरा स्टेशन पर खुला 8 रजिस्ट्रेशन काउंटर

नवरात्रि के समय माता वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में बड़ा उछाल देखा जाता है। साल भर में शारदीय नवरात्रि ही वह समय होता है जब वैष्णो देवी आने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या में सबसे ज्यादा वृद्धि होती है। तीर्थ यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ही श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (SMVDSB) ने कटरा स्टेशन पर 8 नये रजिस्ट्रेशन काउंटर खोले हैं।

उम्मीद की जा रही है कि इस कदम से न सिर्फ वैष्णो देवी आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा होगी बल्कि सुरक्षा व्यवस्था को भी बेहतर बनाया जा सकेगा।

vaishno devi katra

Times of India की एक रिपोर्ट में सीईओ अंशुल गर्ग के हवाले से बताया गया कि सभी काउंटर सुबह 5 बजे से खुल जाएंगे और यात्रियों को हर संभव मदद करेंगे। इन 8 नये काउंटरों के साथ वैष्णो देवी यात्रा के रजिस्ट्रेशन के लिए कुल काउंटरों की संख्या 47 हो गयी है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यहां आने वाले तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए SMVDSB ने RFID कार्ड की शुरुआत की है और सभी तीर्थ यात्रियों के लिए रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य किया गया है। RFID कार्ड की वजह से तीर्थ यात्रियों की आवाजाही पर नजर रखी जा सकेगी जिससे भीड़ को नियंत्रित करना पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा आसान होने वाला है।

हाल ही में कटरा में सीईओ गर्ग की अध्यक्षता में हुई एक बैठक के दौरान स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के बीच आपसी समझौते के तहत सभी सुरक्षात्मक कदम उठाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। नवरात्रि के दौरान अत्यधिक भीड़ होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था को कड़ी करने की भी जरूरत महसूस हो रही है।

jammu katra vaishno devi

भीड़ पर नजरें रखने के लिए ड्रोन और CCTV कैमरे का इस्तेमाल पूरे तीर्थ यात्रा और श्राइन के आसपास के इलाकों में लगातार की जा रही है। यह सुरक्षा व्यवस्था खासतौर पर नवरात्रि के दौरान, 3 अक्तूबर से 12 अक्तूबर के बीच की गयी है। हालांकि इस दौरान माता वैष्णो देवी के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को कोई भी परेशानी न हो, इस बात का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

अनाधिकृत पार्किंग करने वालों की खैर नहीं

कटरा में निजी गाड़ियों से आने वाले तीर्थ यात्रियों को भी अब पहले के मुकाबले ज्यादा सतर्क रहना पड़ेगा। क्योंकि अगर उन्होंने अनाधिकृत जगहों पर पार्किंग कर दी तो अब उनको भारी जुर्माना देना पड़ सकता है। श्राइन बोर्ड ने कटरा में होने वाली ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए विशेष अभियान चलाया है।

इसके साथ-साथ साफ-सफाई को बरकरार रखना, पर्याप्त मात्रा में पेयजल की आपूर्ति को सुनिश्चित करना और तीर्थ यात्रा पथ पर प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था को भी सुनिश्चित करने के लिए श्राइन बोर्ड ने खास अभियान शुरू किया है।

More News

    Read more about: vaishno devi jammu travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+