Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पटना का बेली रोड बनाया जाएगा स्मार्ट रोड : किया जाएगा चौड़ा, जाम से मिलेगी मुक्ति

पटना का बेली रोड बनाया जाएगा स्मार्ट रोड : किया जाएगा चौड़ा, जाम से मिलेगी मुक्ति

पटना का प्रसिद्ध बेली रोड, जिससे होकर हर दिन हजारों की संख्या में वाहन आवाजाही करते हैं। लेकिन अक्सर जाम में फंसकर काम पर जाने में न सिर्फ लोगों को देर हो जाती है बल्कि ईंधन भी बर्बाद होता है। जिसके लिए स्थानीय लोग बेली रोड का पतला होना ही मुख्य वजह बताते हैं। लेकिन अब जल्दी ही यह परेशानी दूर होने वाली है।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार राजधानी पटना को जाममुक्त बनाने के लिए कई बदलाव किये जा रहे हैं जिनमें सड़कों को चौड़ा बनाना भी शामिल है। इसी कड़ी में पटना का सबसे व्यस्त सड़क कहलाने वाला रास्ता बेली रोड को भी चौड़ा किया जाएगा।

patna traffic jam

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो चौड़ा और विस्तृत होने के बाद पटना का बेली रोड किसी स्मार्ट रोड जैसा अनुभव करवाएगा। चौड़ा बनने के बाद यह सड़क यातायात को सुगम बना देगी, जिससे लोगों का सफर काफी सरल बन जाएगा। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि सगुना मोड़ से रुपसपुर नहर तक लगभग 22 मीटर की मुख्य सड़क और 5 मीटर चौड़ी सर्विस रोड होने के बावजूद यहां हर समय जाम लगा रहता है।

इस समस्या से निपटने के लिए ही अब इसे चौड़ा करने का फैसला लिया गया है। बताया जाता है कि बेली रोड पर मौजूद सरदार पटेल भवन (पुलिस मुख्यालय) से लेकर डाकबंगला चौराहा तक के हिस्से को स्मार्ट रोड की तरह विकसित किया जाएगा।

पटना स्मार्ट सिटी बोर्ड से इस परियोजना को मंजूरी भी मिल चुकी है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो बेली रोड को चौड़ा बनाने और यहां आधुनिक सुविधाओं को विकसित करने के लिए लगभग ₹44.76 करोड़ खर्च किया जाएगा। राज्य के पथ निर्माण विभाग को यहां सड़क को चौड़ा बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

इसके साथ ही पटना को गोला रोड, जो अभी दो लेन का है, को भी चौड़ा कर 4 लेन का बनाने की योजना है। बेली रोड के ठीक बगल में जो नाला है, उसे ढंक कर सर्विस लेन की चौड़ाई बढ़ाने के बारे में सोचा जा रहा है। बताया जाता है कि मेट्रो का काम होने की वजह से यहां लगातार जाम की समस्या लगी रहती है। इस वजह से सर्विस लेन को भी चौड़ा बनाने की जरूरत महसूस हो रही है।

बदलावों के इस दौर में पटना के नहर रोड का भी विकास किया जाएगा। एम्स से अशोक राजपथ तक नहर रोड को 4 लेन का बनाने की योजना है। बताया जाता है कि नहर रोड के चौड़ा होने से लगभग 5 लाख लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

More News

    Read more about: patna traffic
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+