Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »जन्माष्टमी पर बांकेबिहारी के दर्शन करने का है प्लान, बदलने वाले हैं मंदिर के नियम

जन्माष्टमी पर बांकेबिहारी के दर्शन करने का है प्लान, बदलने वाले हैं मंदिर के नियम

जैसे-जैसे सावन खत्म हो रहा है कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां शुरू हो रही है। इस साल अगर जन्माष्टमी के मौके पर आप भी वृंदावन में बांकेबिहारी के मंदिर में जाने की योजना बना रहे हैं तो जान लें, मंदिर में प्रवेश के कुछ नियम बदलने वाले हैं। अगर नये नियमों का पालन नहीं किया तो हो सकता है कि बांकेबिहारी मंदिर से आपको खाली हाथ बिना दर्शन किये ही वापस लौटना पड़ जाए।

Banke bihari

बांकेबिहारी मंदिर में हर साल दर्शन करने के लिए हजारों की संख्या में भक्त आते हैं। कभी-कभी तो भक्तों की संख्या इतनी ज्यादा हो जाती है कि भीड़ को संभालना भी मुश्किल हो जाता है। भीड़ में किसी के जान-माल का नुकसान ना हो, इस बात का ध्यान रखते हुए निर्णय लिया गया है कि मथुरा के वृंदावन में स्थित बांकेबिहारी मंदिर में आने वाले भक्तों को अब पहले पंजीकरण करवाना पड़ेगा। ऑनलाइन मोड में दर्शन के बाद ही भक्त भगवान के दर्शन कर पाएंगे। जानकारी के मुताबिक बांकेबिहारी मंदिर में हर दिन ही सैंकड़ों की तादाद में भक्त भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन करने आते हैं।

crowd

भक्तों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ही मंदिर प्रशासन की तरफ से जल्दी ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक यह प्रक्रिया जन्माष्टमी से पहले शुरू हो सकती है। हालांकि इसे अभी सीविल जज जूनियर डिविजन कोर्ट में रखा जाना बाकि है। वहां से पास होने के बाद ही यह नियम लागू होगी। मगर संभावना है कि इस नियम को कोर्ट से हरी झंडी मिल जाएगी।

radhe krishna

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लोग अपने आधार कार्ड की सहायता से मंदिर में प्रवेश व दर्शन करने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। साथ ही जन्माष्टमी पर मंगला आरती के लाइव दर्शन की भी व्यवस्था की गयी है। इससे मंदिर के अंदर प्रवेश किये बिना ही भक्त भगवान के दर्शन कर सकेंगे। इस व्यवस्था के शुरू होने से वृंदावन के बाहर रहने वाले भक्तों को काफी सुविधा होगी।

More News

    Read more about: vrindavan janmashtami travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+