Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कब और किस रूट पर दौड़ेगी पहली RapidX ट्रेन, मिलेंगी कौन-कौन सी सुविधाएं ?

कब और किस रूट पर दौड़ेगी पहली RapidX ट्रेन, मिलेंगी कौन-कौन सी सुविधाएं ?

आखिरकार इंतजार की घड़ियां खत्म हो गयी। दिल्ली-मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम परियोजना का हिस्सा Rapidx ट्रेन के संचालन के पहले चरण का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। जल्द ही आम लोग इससे यात्रा कर सकेंगे। इसे लेकर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) ने पार्किंग के किराए का पूरा प्लान भी जारी किया है।

rapidx train up

हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद पहुंचे जहां उन्होंने स्टेशन का निरीक्षण किया। Rapidx का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने वाले हैं।

कब लॉन्च होगी Rapidx

मिली जानकारी के अनुसार Rapidx ट्रेन को पीएम मोदी इसी महीने नवरात्रि के समय ही लॉन्च कर सकते हैं। चुंकि Rapidx का पहला फेज बनकर तैयार है, इसलिए इसे वहीं चलाया जाएगा। पहले फेज में 5 स्टेशन होंगे जहां वाहनों की पार्किंग भी बना ली गयी है। इन पार्किंग में साइकिल, मोटर साइकिल, स्कूटर और चौपहिया वाहनों (कार-एसयूवी) को खड़ी करने की व्यवस्था की जाएगी। अलग-अलग गाड़ियों के लिए पार्किंग शुल्क भी अलग-अलग ही निर्धारित किया गया है।

कहां से कहां तक चलेगी Rapidx

Rapidx ट्रेन के पहले फेज का निर्माण पूरा हो चुका है। पहले फेज में यह ट्रेन साहिबाबाद से दुहई स्टेशनों के बीच चलेगी। इन दोनों स्टेशनों के बीच की लगभग 17 किमी है जिसके बीच कुल 5 स्टेशन होंगे। साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो स्टेशनों का काम इस साल जून में ही पूरा हो चुका है। दूसरे चरण में दुहाई से मेरठ दक्षिण स्टेशन के बीच का काम चल रहा है।

rapidx train yogi adityanath

उम्मीद है कि पटरी पर Rapidx ट्रेन करीब 160 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी। यह देश की पहली रेलवे प्रणाली होगी, जिसे इतनी तेज गति से पूरी लंबाई में परिचालन के लिए खोला जा रहा है। संभावना है कि Rapidx को प्रतिदिन करीब 8 लाख सवारियां मिलेंगी।

कितना होगा Rapidx का किराया

अभी तक Rapidx के किराए के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। मिली जानकारी के अनुसार अक्टूबर में नवरात्रि के समय इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद करेंगे। सिर्फ उद्घाटन ही नहीं, पीएम मोदी उस दिन Rapidx ट्रेन की सवारी भी कर सकते हैं। संभावना है कि इसका उद्घाटन 20 अक्टूबर के आसपास हो। संभावना है कि उस समय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी गाजियाबाद में मौजूद हों।

rapidx train fare

Rapidx ऐप के जरिए ट्रेन का टिकट खरीदा जा सकता है। ऐप में स्टेशन का नक्शा और ट्रेन का किराया आदि से संबंधित सभी जानकारियां मौजूद रहेंगी। इसके अलावा यात्रियों को नगद भी टिकट खरीदने की सुविधा दी जाएगी। Rapidx के दोनों सिरों पर पायलट केबिन होगा। ट्रेन में 207 सीटें होंगी और 1,061 यात्री खड़े होकर इस ट्रेन में सफर कर सकते हैं। दिल्ली मेट्रो के तर्ज पर Rapidx ट्रेन महिलाओं के लिए अलग कोच आरक्षित रहेगा।

कितना होगा पार्किंग का किराया

Rapidx ट्रेन स्टेशनों के पार्किंग में अगर कोई व्यक्ति अपना वाहन 10 मिनट के लिए खड़ी करता है तो उसे कोई किराया नहीं भरना पड़ेगा। 10 मिनट से अधिक समय के लिए बाइक वालों को 10 रुपये और कार वालों को 25 रुपये देने पड़ेंगे। यह किराया 10 मिनट से ऊपर और 6 घंटे से कम समय के लिए लागू होगा। 12 घंटों तक अगर कोई व्यक्ति अपना हेलमेट रखता है तो उसे 5 रुपये और 24 घंटे के लिए रखता है तो 10 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा।

Rapidx की पार्किंग की व्यवस्था उसी कंपनी को दी गयी है जो देश के कई एयरपोर्ट्स पर पार्किंग की व्यवस्था देख रही है। एयरपोर्ट की पार्किंग की तरह ही Rapidx की पार्किंग में भी पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन ही होगी। पार्किंग में प्रवेश करने और बाहर निकलने का समय मशीन में खुद से नोट हो जाएगा, जिसकी पर्ची मशीन निकालकर दे देगी। ड्राइवर को उसी पर्ची के आधार पर भुगतान करना होगा।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+