Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »प्रयागराज से मां वैष्णो देवी धाम के लिए शुरू हुई सीधी ट्रेन सेवा, क्या है रूट और Timing?

प्रयागराज से मां वैष्णो देवी धाम के लिए शुरू हुई सीधी ट्रेन सेवा, क्या है रूट और Timing?

प्रयागराज क्षेत्र से माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने के इच्छुक तीर्थ यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। प्रयागराज से माता वैष्णो देवी कटरा को जोड़ती सीधी ट्रेन 'कटरा जम्मू मेल' की शुरुआत की गयी है। इस ट्रेन की शुरुआत नॉर्थ सेंट्रल रेलवे ने की है। मिली जानकारी के अनुसार प्रयागराज से जम्मू कटरा के बीच चलने वाली यह मेल ट्रेन हर रोज चलेगी।

नयी सीधी ट्रेन सेवा के शुरू होने का फायदा निश्चित रूप से प्रयागराज और आसपास के जिलों में रहने वाले श्रद्धालुओं को होने वाली हैं।

jammu katra to prayagraj train

अब तक प्रयागराज व आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले श्रद्धालुओं को वैष्णो देवी धाम तक जाने के लिए दिल्ली से होकर आवाजाही करना पड़ता था। यानी पहले प्रयागराज से दिल्ली और फिर दिल्ली से जम्मू कटरा तक का सफर उन्हें तय करना होता था लेकिन अब उन्हें ऐसा नहीं करना पड़ेगा। अब तीर्थ यात्री प्रयागराज से सीधे जम्मू-कटरा तक ट्रेन से सफर एक बार में ही पूरा कर सकेंगे, जिसका निश्चित रूप से फायदा तीर्थ यात्रियों को होगा।

क्या होगी ट्रेन की Timing?

कटरा जम्मू मेल हर दिन प्रयागराज से खुलकर अगले दिन सुबह जम्मू-कटरा पहुंचेगी। यह ट्रेन प्रयागराज के सुबेदारगंज स्टेशन से सुबह 10.35 बजे खुलेगी जो अगले दिन सुबह 9.15 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी। वहीं वापसी में यह ट्रेन कटरा से दोपहर 3.20 बजे खुलेगी जो अगले दिन दोपहर 12.35 बजे सुबेदारगंज पहुंचेगी।

क्या होगा रूट?

  • फतेहपुर
  • गोविंदपुर
  • टूंडला
  • अलीगढ़
  • चिपियाना बुजूर्ग
  • दिल्ली
  • सब्जी मंडी
  • नरेला
  • सोनीपत
  • गनौर
  • समल्खा
  • कुरुक्षेत्र
  • अंबाला कैंट

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार इस ट्रेन की शुरुआत खासतौर पर कुंभ मेले को ध्यान में रखते हुए ही किया गया है। प्रयागराज में अगले साल जनवरी में आयोजित होने वाले कुंभ मेले से पहले इस ट्रेन की शुरुआत की गयी है। कुंभ मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता वैष्णो देवी समेत अन्य विभिन्न तीर्थ स्थलों की यात्रा पर जाते हैं।

जम्मू में त्रिकुटा पर्वत पर मौजूद वैष्णो देवी भवन में दर्शन करने खासतौर पर नवरात्रि जैसे मौकों पर भी बड़ी संख्या से श्रद्धालु जाते हैं। हालांकि वैष्णो देवी की यात्रा के लिए मार्च से अक्तूबर तक का समय सबसे अच्छा माना जाता है, क्योंकि इस दौरान मौसम अच्छा रहता है। ठंड अधिक नहीं होने के कारण तीर्थ यात्री आसानी से अपनी तीर्थ यात्रा को पूरा कर पाते हैं।

More News

    Read more about: prayagraj vaishno devi train
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+