Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अचानक क्यों खिसकी बीकानेर वालों के पैरों तले जमीन, वजह का पता लगा रही GSI टीम

अचानक क्यों खिसकी बीकानेर वालों के पैरों तले जमीन, वजह का पता लगा रही GSI टीम

कुछ दिनों पहले ही राजस्थान के बीकानेर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। इस घटना के बारे में जिसने भी सुना, उसने अपने दांतों तले उंगलियां दबा ली। इस घटना की वजह से बीकानेर में फिलहाल दहशत का माहौल है। पता नहीं, कब किसके पैरों तले जमीन अचानक खिसक जाए और वहां गहरा गड्ढ़ा बन जाए।

जी हां, कुछ ऐसा ही मामला बिकानेर के लूणकरनसर क्षेत्र में सामने आया है, जहां रातोंरात डेढ़ बीघा जमीन पर 70 फीट से भी गहरा गड्ढ़ा बन गया है। और उससे भी चौंकाने वाली बात है कि यह गड्ढ़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है।

bikaner land collapse

मामला पिछले 16 अप्रैल का है। जब अपने-अपने खेतों की तरफ जाते किसानों ने देखा कि गांव के पास अचानक करीब डेढ़ बीघा जमीन नीचे धंस गयी। क्यों धंसी, क्या थी वजह इसके बारे में किसी को कोई अंदाजा नहीं। मिली जानकारी के अनुसार जो जमीन धंसी है, वह बंजर थी। जमीन अपने ऊपर लगे पेड़-पौधों और पास से ही गुजरी पक्की सड़क समेत 70 फीट गहरे गड्ढ़े में समा गयी है।

स्थानीय लोगों का मानना है कि जिस दिन यहां जमीन धंसी, उससे कुछ समय पहले ही इलाके में आकाशीय बिजली गिरी थी। ग्रामीणों ने आशंका जतायी की संभव है कि इस वजह से ही जमीन धंस गयी हो। हालांकि इसका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है। फिर जमीन धंसी कैसे?

GSI की टीम कर रही है जांच

बीकानेर में अचानक डेढ़ बीघा जमीन क्यों धंस गयी इसके कारणों का पता लगाने के लिए पिछले बुधवार (24 अप्रैल) को जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (GSI) की एक टीम को वहां भेजा गया है। प्राथमिक तौर पर GSI की टीम का मानना है कि किसी जमाने में इस जमीन के नीचे पानी का भंडार रहा होगा।

bikaner land sinking

इस वजह से जब पानी सुखा तो जमीन में खोखलापन और नर्मी आ गयी। लेकिन अचानक जमीन क्यों धंस गयी, इसके सटिक कारणों का पता को पूरी जांच के बाद ही लग सकेगी। बताया जाता है कि दो दिनों तक बिकानेर में रुककर ही GSI की टीम ने पूरे क्षेत्र का मुआयना कर रही है और जमीन धंसने के कारणों का पता लगा रही है।

हालांकि स्थानीय लोगों ने GSI की इस दलील को मानने से इंकार कर दिया है। वे इसे प्राकृतिक आपदा अथवा दैवीय प्रकोप से जोड़कर देख रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों में सदियों से ऐसा होता आ रहा है। इसमें जमीन के नीचे पानी होने जैसी कोई बात है ही नहीं। खैर जमीन धंसने की वजह चाहे जो भी हो, उसका सटिक पता तो GSI की जांच पूरी होने के बाद ही पता चल सकेगा।

More News

    Read more about: rajasthan bikaner
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+