Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »3 दिन नहीं मिलेंगे खाटू श्याम के दर्शन, बंद रहेंगे मंदिर के कपाट, जानें कब!

3 दिन नहीं मिलेंगे खाटू श्याम के दर्शन, बंद रहेंगे मंदिर के कपाट, जानें कब!

3 दिनों तक राजस्थान के सीकर में स्थित खाटू श्याम के दर्शन नहीं मिलेंगे। श्री श्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान ने मीडिया को दिये अपने बयान में कहा है कि खाटू श्याम मंदिर के कपाट 3 दिनों तक बंद रहेंगे। मंदिर कमेटी की तरफ से पत्र जारी कर सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया गया है...

कि वे होली के समय मंदिर में आकर खाटू श्याम का दर्शन करने का प्रयास न करें, क्योंकि उस समय मंदिर के कपाट बंद रहेंगे। श्रद्धालुओं से मंदिर के कपाट खुलने के बाद आने का अनुरोध किया गया है।

khatu shyam temple close

मिली जानकारी के अनुसार 25 मार्च (सोमवार) को होली के दिन खाटू श्याम बाबा की विशेष पूजा होगी। वहीं 26 मार्च को बाबा श्याम का विशेष तिलक श्रृंगार होगा। इसलिए 24 मार्च की रात को 10 बजे से लेकर 27 मार्च की 5.30 बजे तक मंदिर के गर्भगृह के कपाट बंद रहेंगे। 27 मार्च को 5.30 बजे मंगला आरती के समय कपाट खोला जाएगा। बता दें, होली के मौके पर खाटू श्याम बाबा का विशेष पूजा और श्रृंगार किया जाता है।

विशेष पूजा में करीब 12-15 घंटे का समय लग जाता है। वहीं श्याम बाबा के विशेष श्रृंगार में भी लगभग 5-6 घंटे का वक्त लगता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए खाटू श्याम बाबा के मंदिर के कपाट अगले 3 दिनों तक बंद रखने का फैसला लिया गया है। जो भक्त होली के पावन मौके पर खाटू श्याम बाबा के दर्शन करने जाने के बारे में सोच रहे थे, उन्हें अपना प्लान बदल लेना चाहिए।

khatu shyam

सीकर में स्थित खाटू श्याम मंदिर में पहुंचने के लिए आपको रींगस जाना होगा और फिर खाटूश्यामजी के लिए दूसरी बस लेनी होगी। खाटूश्यामजी के लिए रींगस से कई प्राइवेट टैक्सियां उपलब्ध हैं। खाटू धाम से जयपुर, सीकर आदि प्रमुख स्थानों के लिए रोडवेज बसों के साथ-साथ प्राइवेट बसें, टैक्सियां और जीपें भी आसानी से उपलब्ध हैं। खाटू श्याम मंदिर का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन रींगस या रींगस जंक्शन है। मंदिर से इसकी दूरी 17 किलोमीटर है। यहां से आपको बस या टैक्सी मिल जाएगी।

More News

    Read more about: rajasthan temple
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+